विधान सभा चुनाव में कानून व्यवस्था सुदृढ करने को ले बिहार झारखण्ड के पदाधिकारियों की हुई बैठक


बारून से मयंक कुमार की रिपोर्ट ;-

औरंगाबाद:-  कुटुंबा प्रखंड अंतर्गत अंबा थाना में गुरूवार को आसन्न विधान सभा चुनाव को ले बिहार झारखण्ड के पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारियों ने बैठक की। आगामी विधानसभा अंतरराज्यीय बैठक का भूल उदेश्य रहा नक्सली गतिविधियों पर विराम लगाना, शराब बंदी के बीच संदिग्ध अवैध शराब कारोबारियों को दबोचने, संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर नजर रखने तथा चुनाव पूर्व व चुनाव के वक्त विधि व्यवस्था सामान्य बनाए रखने को ले  बैठक का आयोजन किया गया। इस समन्वय बैठक में दोनों राज्यों के जिला सीमा के बीच परस्पर सहयोग एवं चुनाव से संबंधित अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। दोनों राज्य के पदाधिकारियों के बीच समन्वयकारी वार्ता हुई। आम सहमति से चुनाव पूर्व संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने की बात पर बैठक खत्म की गयी। बैठक में सदर अनुमंडल पदाधिकारी, डॉ प्रदीप कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अनूप कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक, सासाराम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डाल्टनगंज, झारखंड, थानाध्यक्ष अम्बा वीरेन्द्र पासवान, कुटुम्बा कमलेश राम तथा संबंधित थानाध्यक्षों ने भाग लिया।