बारून से मयंक कुमार की रिपोर्ट ;-
बारूण(औरंगाबाद):- शराब को लेकर लगातार अभियान चला कर शराब पकड़े जा रहे है। उसी क्रम में बारूण पुलिस को भी सफलता हाथ लगी है। शराब की एक बड़ी खेप पकड़ी है। थाना क्षेत्र से ही शराब से लदा एक पिकअप वैन को पकड़ा गया है। जिसमें शराब की बोतलों से भरा 237 कार्टून बरामद किया गया है। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि उन्हें बीती रात बुधवार को गुप्त सूचना मिली कि नेशनल हाइवे से शराब की एक खेप गुजर रही है। जिसकी जांच को लेकर टीम गठन किया गया। जिसमे एसआई योगेंद्र पासवान, एएसआई अरविंद प्रसाद,अर्जुन राम व दल बल शामिल थे। इसी क्रम में थाना क्षेत्र के ही नेशनल हाइवे के उत्तरी लेन में एक पिकअप खड़ी मिली। जिसके जांच के क्रम में शराब मिला। हालांकि पुलिस की सूचना मिलते ही शराब धंधेबाज़ गाड़ी छोड़ कर फरार हो गए थे। पकड़े हुए पिकअप वैन का नंबर BR02T1824 है। जिसमे से तीन सौ एमएल के बुलेट कम्पनी का 139 पेटी विदेशी शराब मिला। जिसमें कुल 3475 बोतल शराब था। वही चैंपियन कम्पनी का 98 पेटी में 2450 बोतल शराब मिला। शराब को जब्त करते हुए अज्ञात वाहन मालिक,चालक व अन्य अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। जहां प्राथमिकी संख्या 196/20 है।
