बारूण से मयंक कुमार की रिपोर्ट ;-
(औरंगाबाद):- जवाहर नवोदय विधालय बारूण के कला शिक्षक गणेश प्रसाद द्वारा रचित बिहार की विख्यात मधुबनी लोक चित्र कला शैली में बनी "अर्धनारीश्वर " चित्र राष्ट्रीय स्तर पर कलाकार वर्ग में प्रथम पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया ।गत माह "द आर्ट हब" सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित अखिल भारतीय पारंपरिक लोककला पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन दो वर्गों में कलाकार वर्ग व छात्र वर्ग में हुआ था ।इस कला प्रतियोगिता में देश भर के कलाकारों व छात्रों ने वर्चुअल माध्यम से भाग लिया । जिसमें बारूण प्रखंड में स्थित जवाहर नवोदय विधालय के कला शिक्षक गणेश प्रसाद द्वारा रचित अर्धनारीश्वर चित्र को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया इस उपलब्धि पर विधालय के प्राचार्य रवीन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि यह अपने विधालय व जिले के लिए गौरव की बात है इससे विधालय में सकारात्मक व सृजनात्मक माहौल का निर्माण होगा, जो विधालय की छवि को और आगे ले जाएगा, इससे विधालय व छात्र छात्राओं में हर्ष का माहौल है। ज्ञात हो कला शिक्षक गणेश प्रसाद नवोदय विधालय समिति पटना संभाग में मधुबनी लोक चित्र कला के लिए जाने जाते हैं ।मधुबनी पेंटिंग पर आधारित क्ई पुस्तकें प्रकाशित भी हो चुकी है। कला शिक्षक गणेश प्रसाद द्वारा हमेशा NIOS द्वारा संचालित स्वयमपरभा चैनल द्वारा शैक्षणिक कार्यक्रमों में कला विशेषज्ञ के रूप में अपनी कला का लाभ देश भर के बच्चों को विभिन्न चैनलों के माध्यम से देते रहते हैं ।लाॅकडाउन के समय में इनहोने विधालय में रहकर ही बच्चों की कृतियों को संग्रह कर अपने संकुल प्रभारी सह उपायुक्त व विधालय प्राचार्य के निर्देशन में "अभिव्यक्ति " ई-बुक का निर्माण किया ।जिसे लोगों ने बहुत ही सराहा। कला शिक्षक गणेश प्रसाद का कहना है हमारे राज्य की मधुबनी लोक चित्र कला के संरक्षण व संवर्धन हेतु यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
