गौतम शर्मा
डेहरी/रोहतास
अखिल भारतीय विधार्थी परिसद रोहतास जिला का जिला बैठक तिलोथू नगर में किया गया इस बैठक का संचालन नगर मंत्री श्रीकांत कुमार ने किया मुख्य रूप से विश्वविद्याल संयोजक यश उपाध्याय जिला संयोजक अंकित पांडेय तिलोथ नगर अध्यक्ष डा. विकास लाल एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सह जिला सदस्यता प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह उपस्थित थे ।विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अभाविप ने इस बैठक में यह तय किया की परिषद् इस बार हजारों की संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सदस्यता अभियान चलाएगी । इसी के तहत इस बैठक में जिले के विभिन्न इकाइयों में सदस्यता को लेकर सदस्यता प्रभारी बनाया गया । डेहरी के नगर के सदस्यता प्रभारी राहुल शर्मा, तिलौथू के प्रभारी अनिश शुक्ला, सासाराम के सूरज सिंह, नोखा के प्रभारी रौशन पांडेय, एवं अकोडिगोला के सदस्यता प्रभारी अंकित गुप्ता को बनाया गया । मौके पर उपस्थित विश्वविद्यालय संयोजक यश उपाध्याय ने बताया कि विद्यार्थी परिषद इस बार वृहत पैमाने पर सदस्यता अभियान पहली बार ऑनलाइन वो भी निशुल्क कराएंगी । उन्होंने बताया कि ऑनलाइन सदस्यता की जरिए डिजिटल इंडिया की जी मुहिम है उसे भी बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा । नगर अध्यक्ष डॉ विकाश लाल ने बताया कि परिषद् राष्ट्र भक्ति की सबसे बड़ी पाठशाला है और इस पाठशाला से सभी को जुड़ना चाहिए ।जिला संयोजक अंकित पांडेय ने कहा कि विश्व के बड़े छात्र संगठन से जुड़ने का यह मोका बहुत ही लाभ दायक है इस बार विधार्थी परिषद् के ऑनलाइन सदस्यता अभियान का हिस्सा बन कर आप राष्ट्र पुनः निर्माण की ओर बढ़े ।प्रदेश कार्यकारिणी सह सदस्यता प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि यह बहुत सौभाग्य की बात है कि विद्यार्थी परिषद् ने मुझे जिला सदस्यता प्रभारी के रूप में नियुक्त किया । मैं अपने दायित्व का पूरी तरह से निर्वहन करूंगा और हजारों छात्र छात्राओं को परिषद् से जोड़कर राष्ट्र पुनर्निर्माण का कार्य करने के लिए प्रेरित किया जाएगा । मौके भोला कुमार, अनीश शुक्ला, निखिल कुमार मिश्रा, अंकित कुमार, सत्यजीत कुमार , संत प्रकाश , राहुल कुमार, पंकज कुमार, एवं अन्य लोग उपस्थित थे ।
