राजद द्वारा शोक सभा का आयोजन कर पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश बाबू को दी गई श्रद्धांजलि


 

मयंक कुमार 

बारूण(औरंगाबाद):-  राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय सोन नगर में पूर्व केंद्रीय मंत्री महान समाजवादी नेता स्वर्गीय रघुवंश बाबू को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु एक शोक सभा का आयोजन किया गया । शोक सभा की अध्यक्षता युवा राजद के प्रदेश सचिव डॉ चंदन कुमार ने की, इस अवसर पर युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष युगल यादव ,किसान प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष धर्मजीत यादव, छात्र राजद प्रखंड अध्यक्ष निर्भय यादव , छात्र राजद नेता शत्रुघन यादव ,जितेंद्र सोनी ,धनंजय सिंह तपेश्वर राम ,अजीत कुमार, मनोज यादव, अभिषेक कुमार सिकंदर यादव, अनिल कुमार मनोज राम, मुकेश चौधरी, अजय शर्मा ,तुलसी पाल, जहीर खान रवि गुप्ता ,राजेंद्र  शर्मा, वीरेंद्र दास ,इत्यादि राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे । सभी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि देते हुए एक स्वर से कहा कि स्वर्गीय रघुवंश बाबू आजीवन दलितों ,पिछड़ों बेजुबानों, की लड़ाई को लड़ते रहे तथा ,मनरेगा योजना इन्हीं का देन है,जिसके कारण सभी ग्रामीण सड़कों को इन्होंने पक्की करण कराया था ,इनके मृत्यु से राष्ट्रीय जनता दल तथा पूरे देश को जो अपूरणीय क्षति हुई है उसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है उनकी आत्मा की शांति हेतु कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखा और रघुवंश बाबू अमर रहे के नारे के साथ उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।