ओबरा थानाध्यक्ष बने अश्विनी कुमार सिन्हा


 

मयंक कुमार 

ओबरा(औरंगाबाद):- ओबरा में थानाध्यक्ष रहे संजय कुमार की तबादला के बाद नए थाना अध्यक्ष अश्विनी कुमार सिन्हा ने ओबरा थाने में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने प्रभारी थानाध्यक्ष कृष्णा प्रसाद से ओबरा थाने की कमान संभाली। पद भार ग्रहण करने के बाद उन्होंने सभी पुलिस कर्मियो से रूबरू हुए तथा पुलिस कर्मियो ने अपराध से संबंधित वांछित लोगो की गिरफ्तारी करने हेतु भरोसा दिलाया। नए थानाध्यक्ष ने पद भार ग्रहण करने के बाद निष्पक्ष एवं स्वच्छ चुनाव कराना मेरी पहेली प्राथमिकता होगी। जिसके लिए आप लोगो को सहयोग जरूरी होगी। उन्होंने लंबीत मुकदमो के निष्पादन करने का भरोसा दिया। उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारी को भी सहयोग करने की अपील की। उन्होंने आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर लोगो से अपील की है कि वे शस्त्रो का सत्यापन शीघ्र कराए।