संवाद सूत्र से मयंक कुमार की रिपोर्ट;-
गोविंदपुर, नवादा-: गोविंदपुर प्रखंड के बकसौती गांव में लगातार बारिश के कारण रूक्मिणी देवी का मिट्टी का मकान पुरी तरह ध्वस्त हो गया, हालांकि किसी तरह कि कोई घटना नहीं घटी।
रूक्मिणी देवी ने बताया कि लगातार बारिश के कारण रात्रि में हमारा घर गिर गया, अब हम बेघर हो गए मुझे सर छुपाने कि जगह नहीं बची, घर गिर जाने से हम अपने बच्चे के साथ झोपड़ी में रह रहे है। मैं महादलित परिवार से हूं और मेरा नाम बीपीएल सूची में है। लेकिन मुझे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है, अब तो मेरा मिट्टी का घर गिर गया अब मै कहा रहूंगी और छोटे-छोटे बच्चे को कहा रखुगी । मेरे पति भी नहीं है अब मैं रहने के लिए कहा से घर बनाऊंगी।
