संदिग्ध अवस्था मे अधेड़ ब्यक्ति का शव।दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज।



बारूण से मयंक कुमार की रिपोर्ट;-

मृतक के परिजनों ने शराब माफियाओ पर लगाया हत्या कर शव फेकने का आरोप।रजौली--रविवार को थानाक्षेत्र के जोगियामारण पंचायत के बारा गाँव के पइन में संदिग्ध अवस्था मे एक शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गया।जिसके बाद इसकी सूचना लोगो ने रजौली थाने को दिया।जिसके बाद घटनास्थल पर एसआई फूलन प्रसाद सिंह व एसआई मनीष कुमार को दलबल के साथ भेजा गया।जिसके बाद शव की शिनाख्त जोगियामारण पंचायत के सतगिर निवासी सकिन्द्र रविदास के रूप में की गई।हालांकि सकिन्द्र की मौत कैसे हुई ये स्पष्ट नही हो सका है।लेकिन मृतक सकिन्द्र के पत्नी उर्मिला देवी ने बताया कि मेरा पति जलावन के लिए सुबह जंगल गया था इसी क्रम में शराब का कारोबारी बारा गाँव निवासी सकिन्द्र यादव के भठ्ठी पर गया।जिसके बाद सकिन्द्र यादव अपने अन्य सहयोगियों के साथ मेरे पति को गला दबा कर हत्या भठ्ठी पर ही कर दिया और शव को थोड़ी दूर ले जाकर पइन में फेंक दिया।वही उर्मिला देवी ने बारा गाँव के सतेंद्र यादव और पप्पू यादव पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।वही इस संबंध में थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि मौत के कारण का पता लगाया जा रहा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चलेगा।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कार्यवाई की जाएगी।

    हालांकि घटनास्थल पर उपस्थित भीड़ में पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़ा किया और बताया कि पुलिस शराब माफियाओ पर आवश्यक कार्यवाई नही करती है जिससे उनलोगों का मनोबल बढ़ा रहता है।पिछले साल भी सतगिर गाँव के ही एक युवक को शराब माफियाओ ने पिट-पिट कर हत्या कर शव को पत्थर में बांध कर भडरा डैम में फेंक दिया था।उस घटना में शराब माफियाओ के ऊपर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नही हुई और वे लोग खुलेआम सड़क पर घूम रहे हैं और शराब का कारोबार कर रहे हैं।