विश्व हिन्दू परिषद् के धर्म प्रसार पर चर्चा |


डेहरी से गौतम शर्मा की रिपोर्ट;-

विश्व हिन्दू परिषद् कि बैठक महर्षि मेही आश्रम मे किया गया। जिसमे विश्व हिन्दू परिषद् के धर्म प्रसार प्रान्त प्रमुख व जिला पालक उपेन्द्र कुशवाहा बैठक मे उपस्थित हुए। संगठन को विस्तार करने पर चर्चा हुई। इस बैठक मे कई कार्यकर्ताओं को संगठन मे जोडा गया। डॉ० दिव्या सिन्हा को मातृशक्ति जिला संयोजिका बनाया गया। सिद्धार्थ कुमार को विश्व हिन्दू परिषद् नगर अध्यक्ष बनाया गया। विश्व हिन्दू परिषद् धर्म प्रसार जिला अध्यक्ष अंशुल कश्यप के द्वारा शशांक सुक्ला को धर्म प्रसार नगर मंत्री बनाया गया। नन्दा सिंह को धर्म प्रसार नगर प्रमुख बनाया गया।  स्नेहा राज दुर्गा वाहिनी नगर संयोजिका बनाया गया। इस बैठक मे वि.हि.प जिला मत्री अर्जुन केशरी, वि.हि.प धर्म प्रसार जिला प्रमुख भोला चौहान, बजरंग दल जिला संयोजक गोपी कुमार, वि.हि.प नगर मंत्री धर्मवीर सिंह, बजरंग दल नगर सह-संयोजक चंदन गुप्ता, बजरंग दल नगर सह-संयोजक मनीष कुमार आदी उपस्थित रहे।