गौतम शर्मा
डेहरी:- बालू की अवैध ढुलाई को रोकथाम के लिए रोहतास जिला के एसडीएम सुनील कुमार सिंह एवं ए एसपी संजय कुमार के नेतृत्व में बड़े स्तर पर छापमारी अभियान चलाया गया। जिसमें दर्जनों अवैध बालू की ढुलाई में लगे हुए ट्रैक्टर एवं ट्रक को जप्त किया गया। बताते चलें कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश पर राज्य सरकार द्वारा जुलाई से सितंबर तक सोन नदी से बालू का निकासी पर रोक लगाई है। इसके बावजूद भी बालू माफियाओं के द्वारा अवैध रूप से उत्खनन एवं परिवहन करने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। प्रशासन द्वारा कई बार छपमारी के बावजूद भी माफियाओं के आतंक से आम व्यक्तियों का जनजीवन भी अस्त व्यस्त हो चुका है। प्रतिदिन अवैध बालू लदे हजारों ट्रक और ट्रैक्टर सड़कों पर बेखौफ सरपट दौड़ रहे हैं। जिससे सोन नदी पुल पर भी जाम की समस्या बनी रहती है। जिसको लेकर रोहतास प्रशासन के द्वारा रविवार की सुबह एक विशेष योजनाबद्ध होकर छापमारी की गई। छापमारी के दौरान सिविल ड्रेस में पुलिस डेहरी से बारून जाकर एवं फिर वापस दूसरे पुल से आकर अपने थाना क्षेत्र के पुल पर खड़े होकर ट्रैक्टर को रोक लिया। इधर बीच पुल से डेहरी श्मशान घाट तक के जितने भी ट्रैक्टर पर बालू लदी हुई थी दोनों तरफ से प्रशासन के द्वारा घेर कर दर्जनों ट्रैक्टरों को जब कर लिया है। इस छापामारी अभियान से बालू माफियाओं में हड़कंप मच गई और इधर उधर भागने लगे। ट्रैक्टर को पुलिस के चंगुल से छुड़ाकर भगाने का लाख प्रयास किया लेकिन बालू माफिया अपने कार्य में असफल रहे। छापमारी के दौरान भारी मात्रा में वाहन पकड़ने से सोनपुर पर भारी भरकम जाम लग गई। जिससे आम पब्लिक को को भी आने जाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। सवाल यह है कि आखिर जब इतनी भारी मात्रा में बालू में संलिप्त अवैध ढुलाई कर रहे ट्रैक्टरों को जप्त किया गया तो ,आज पहला दिन नहीं था, बल्कि इससे पहले विगत कई माह से यह ट्रैक्टरों का आतंक चल रहा है। आखिर प्रशासन उस समय कार्रवाई क्यों नहीं की। जिस प्रकार से आज छापामारी हुई और भारी मात्रा में वाहन जप्त हुए इस प्रकार की छापामारी अगर लगातार चलती रहे, तो शायद माफियाओं का मंसूबा फेल हो जाएगा। इधर पूछने पर एसडीएम सुनिल कुमार ने बताया कि पकड़े गए वाहन को थाने लाया गया है और सभी वाहन चालक एवं मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की प्रक्रिया चल रही है।
