सोननगर में किया गया राजद किसान प्रकोष्ठ की बैठक


 मयंक कुमार 

बारूण(औरंगाबाद):-  बारूण प्रखंड राष्ट्रीय जनता दल किसान प्रकोष्ठ की एक बैठक पर्वती मार्केट सोन नगर में आयोजित की गई।बैठक में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के चयन के उपरांत कमेटी का गठन किया गया, तथा साथ में सभी पंचायत में पंचायत अध्यक्ष एवं पंचायत कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष धर्मजीत यादव ने की तथा संचालन छात्र राजद के जिला महासचिव शत्रुघन यादव ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा राजद के प्रदेश सचिव डॉ चंदन कुमार ने सभी पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र तथा माला पहनाकर सम्मानित किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ कुमार ने कहा कि प्रखंड कमिटी में सभी जाति ,समुदाय के लोगों को जोड़ा गया है,आप सबों के कंधों पर दल ने जो महती जिम्मेवारी सौंपी है। उसे आप सभी पूरी इमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक निर्वाहन करेंगे। सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामना देते हुए दल के नीति सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया और कहा कि सभी पंचायत अध्यक्षों का दायित्व है कि जल्द से जल्द बूथ कमेटी का निर्माण करें और संगठन को बूथ तक मजबूत करें। क्योंकि जब हम बूथ जीतेंगे तभी हम पूरा चुनाव जीत पाएंगे आने वाले विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक में राजद जिला सचिव उमाशंकर यादव, जितेंद्र सोनी श्री राम सिंह ,अजीत कुमार, राकेश कुमार, संतोष कुमार राम, अशोक प्रसाद ,ताजुद्दीन अंसारी रंजीत चंद्रवंशी ,अमरेश शर्मा ,शंभू विश्वकर्मा ,ललेंद्र यादव, देवनंदन राम आदि दर्जनों राजद कार्यकर्ता उपस्थित रहे।