गौतम शर्मा
डेहरी,/रोहतास
डेहरी, पहलेजा, करवंदिया, सोननगर, सासाराम सहित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के सभी व्यापारियों के बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए डीडीयू रेल मंडल ने कई नीतिगत बदलाव किए हैं। उक्त बातें डेहरी स्टेशन पर तकरीबन दस करोड़ रुपये के लागतों से फूटओभर ब्रिज, कोच इंडिकेशन बोर्ड, ट्रेन इंडिकेशन बोर्ड, प्लेटफॉर्म की ऊंचाई बढाने, आरक्षण केंद्र के विस्तार सहित स्टेशन के समुचित विकास के लिए चल रहे कई योजनाओं के निरीक्षण के दौरान कही।
डीडीयू रेल मंडल के रेल प्रबंधक पंकज सक्सेना ने कहा कि डेहरी, सासाराम, औरंगाबाद, पहलेजा, भभुआ, कोसियारा, गया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं जपला सहित मंडल के सभी क्षेत्रों में माल ढुलाई को और सुगम तथा सस्ते दरों पर व्यापारियों को रैक उपलब्ध कराने के लिए कई नीतिगत बदलाव किए गए हैं। जिसमें 58 बैगनो के मानक रेक के न्यूनतम लादान बैगनो की संख्या घटाकर कम कर दिया गया। मिनी रेक के अंतर्गत कोयला, अयस्क, आएमएसपी को छोड़कर अन्य सभी बस्तुओ के न्यूनतम लदान किए जाने पर भी ट्रेन लोड फ्रेड का लाभ लिया जा सकता है। कुछ पूरक प्रभार को भी समाप्त कर दिया गया है। टू प्वाइंट रेक में भी भारी छुट देने की पहल की गई है। इसी तरह मल्टी प्वाइंट रेक, टू एंड मल्टी प्वाइंट रेक दरों में भी व्यापारियों को कई प्रकार के छुट देने का फैसला किया गया है। दूसरी तरफ कम दूरी एवं लम्बी दूरी ट्रेडिशनल एप्टी फ्लो डायरेक्शन एवं राउंड ट्रिप ट्राफिक के अंतर्गत भाडे में रियायत दी गई है। ताकि रेलवे से माल ढुलाई में लोगो को आकर्षित किया जा सके।
डीआरएम ने बताया कि वर्ष 2024 तक रेल के माल भाड़ा यातायात को दुगुनी करने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए लम्बी और छोटी दूरी के माल यातायात हेतू कई दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इसके लिए बिजनेस डवलपमेंट यूनिट का गठन किया गया है और व्यापारियों के सुझावों पर साधयता के आधार पर अमल किया जाता है । नई नीतिगत बदलाव का व्यापारियों ने भी सराहा है और इसमें बेहतर रूचि दिखा रहे हैं।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रूपेश कुमार, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक सुधांशु रंजन, वरिष्ठ मंडल विघुत अभियंता ए के श्रीवास्तव, ओ पी यादव, वरिष्ठ मंडल अभियंता अभिषेक साव,मंडल सहायक अभियंता संत कुमार प्रजापति के अलावा डेहरी स्टेशन प्रबंधक राजीव कमल, आरपीएफ इंस्पेक्टर शाहिद खान, आरपीएफ के एस पी सिंह, सीनियर सेक्शन इंजीनियरिंग जीतेन्द्र यादव, सुभाष चंद्र शर्मा, आलोक सिंहा, सीबीएस हरेन्द्र सिंह, सीईटी कामेश्वर प्रसाद, स्टेशन मास्टर समरेन्द्र कुमार, अतुल कुमार सिन्हा, जूनियर इंजीनियर पवन कुमार, अक्षय कुमार, संजीव कुमार आदि रेलकर्मी व अधिकारी उपस्थित थे।
