बारून से मयंक कुमार की रिपोर्ट;-
बारूण(औरंगाबाद):-कोलकाता -दिल्ली नेशनल हाईवे स्थित बारूण में शनिवार से फिर से जाम की स्थिति बन गई। जाम के कारण दिल्ली, वाराणसी, कोलकाता, झारखंड आदी आने जाने वाले बड़ी छोटी गाड़ी वाले लोग परेशान हुए वहीं सबसे ज्यादा परेशानी टूरिस्ट व लोकल बस यात्रियों को उठानी पड़ी है। ऐसे ही विगत दो दिनों से बारूण-नबीनगर रोड पर बढ़े बालू वाले वाहनों के दबाव के कारण करीब दस किमी तक लग रहे लंबे जाम से आमलोगों के जीवन का हाल बेहाल हो गया है। शनिवार की सुबह से लेकर देर रात तक लगे जाम ने सरकार की व्यवस्था के पोल खोलकर रख दी है, क्योंकि बारूण पुलिस एक तरफ जाम छुड़ा रही है तो दूसरी ओर आगे निकलने और जल्द घर पहुंचने की होड़ में लोग जाम को और पुख्ता कर दे रहे थे। ऐसे में घर से आवश्यक काम से निकले लोगों के लिए उनका सफर मुसीबत वाला बन गया। आलम यह था कि जाम में फंसकर एंबुलेंस और बीमार लोग छटपटा रहे थे। और दोनो बिजली पावरप्लांट के कर्मियों जाम में फसने से प्लांट के कार्य में बाधा सो अलग। वर्तमान हलात ऐसा है कि अव्यवस्था से बारूण की स्थिति खराब हो चुकी है। 
बारूण-नवीनगर सड़क के किनारे एनीकट से कर्मकिला तक सोननदी से अवैध उत्खनन कर बालू की डम्पिंग और अवैध ढुलाई से सड़क का हालत बिल्कुल खराब हो गया। जिससे सुदूर देहात के ग्रामीणों को चलना मुश्किल हो गया है। अवैध और ओभर लोड बालू की ढुलाई से सड़क पर जाम लगा रहता है। सड़क भी कीचड़ में तब्दील हो चुका है। इधर बारूण दाउदनगर सड़क पर केशव मोड से इंग्लिश तक बालू ट्रेक्टर से सड़क कीचड़ मे बदल गया है यहां तक की सोननगर रेलवे अंडर ब्रिज मे तो ट्रेक्टर के अलावे किसी तरह का वाहन नही जा सकता यहां तक की पैदल भी बंद हो चुक है। लोग किसी तरह इस रास्ते का विकल्प चुन कर कम्पनी के रास्ते का सहारा ले रहें हैं। बालू की इस खेल से स्थानीय ग्रामीणों का जीना मुश्किल हो गया है।वही केशव मोड़ पर नेशनल हाईवे पर चलने वाली गाडी और इधर बालू वाले गाड़ी से अक्सर जाम की समस्या बना रहता है। औरंगाबाद जिला प्रशासन द्वारा बारूण नवीनगर सड़क पर सुबह आठ बजे रात आठ बजे तक बड़ी वाहन को चलने पर प्रतिबंध लगाया है सिवाय यात्री बस छोड़कर।जिसके कारण बाहर से आने वाले ट्रक भी जहां तहां सड़क के किनारे गाड़ी खड़ा कर देने से भी जाम लगा रहता है। मामले को लेकर सीओ बसंत कुमार राय ने बताया कि जाम की समस्या से निजात के लिए प्रशासन पुरी तरह से सख्त है। केशव मोड़ पर पुलिस बल के द्वारा जाम को हटवाने के साथ साथ नो इंट्री का पूर्ण ख्याल करते हुए बाहरी वाहन को सड़क किनारे से हटवाया जा रहा है। जो नो इंट्री का उलंघन करेंगे उन पर कानूनी कारवाई की जाएगी।
