बारूण से मयंक कुमार की रिपोर्ट;-
ओबरा(औरंगाबाद):- ओबरा प्रखंड के नवनेर गांव निवासी पूर्व प्रधानाध्यापक सह पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष नारायण प्रसाद सिंह का निधन शनिवार की रात्रि हो गया। उनके निधन के समाचार सुन सभी शिक्षक समुदाय के लोग शोक में डूब गए। इनके निधन से पर सभी लोग ने गहरा शोक संवेदना प्रकट की है। शोक संवेदना प्रकट करने वाले में पेन्शनर समाज के अध्यक्ष डॉ विवेश पांडेय सचिव त्रिवेणी पांडेय पूर्व प्रधानाध्यापक बैजनाथ पांडेय, रघुपत पांडेय, प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार, विकल पूर्व प्रधानाध्यापक अखिलेश्वर दुबे, दामोदर प्रसाद उच्च विद्यालय ओबरा के प्रधानाध्यापक मनोज शर्मा पूर्व प्रधानाध्यापक शिव नारायण सिंह कन्या उच्च विद्यालय ओबरा के प्रधानाध्यापिका बबिता कुमारी शिक्षक प्रवीण कुमार सिन्हा पूर्व प्रधानाध्यापक सुरेन्द्र सिंह पूर्व प्रधानाध्यापक हरिवंश सिंह भाजपा नेता कृष्ण बल्लभ सिंह पूर्व पुरुषोत्तम कुमार सिंह पूर्व प्रधानाध्यापक बलिराम सिंह अमिताभ सिंह पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत शर्मा जदयू के जिला उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह डॉ रविन्द्र नाथ टैगोर शिक्षक रामकुमार सिंह सुनील कुमार ओबरा के मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद भगत समेत कई लोगो ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि माध्यमिक शिक्षक संघ के शक्रिय एवम समर्पित पदाधिकारी तथा सफल शिक्षक और कर्मठ प्रधानाध्यापक ने अपनी अहम भूमिका निभा कर शिक्षक संघ को मजबूती प्रदान की तथा अवकाश प्राप्ती के बाद वे कांगेस पार्टी के भी शक्रिय नेता रहे।
