डेहरी तिलौथु मुख्य सड़क पर सब्जी दुकान के कारण लगता है जाम


 डेहरी से गौतम कुमार शर्मा की रिपोर्ट ;-

डेहरी /रोहतास 

लॉकडाउन के द्वरान में अनुमंडल प्रशासन के निर्देश पर अस्थाई सब्जी मंडी डेहरी पड़ाव मैदान में लगाई गई थी जो अब वहीँ मुख्य सड़क के दोनों साइड में सैकड़ों सब्जी दुकाने लगा रहे. जिसके कारण वहां पर सब्जी विक्रेताओं के साथ-साथ खरीदारों पर भी दुर्घटना का खतरा हमेशा बना रहता है क्योंकि डेहरी तिलौथु मुख्य सड़क होने की वजह से वाहनों का आना-जाना इसी सड़क से लगातार होती रहती है सड़क के किनारे सब्जी विक्रेताओं की दुकान लगाने से यहां पर आए दिन थाना चौक से लेकर तार बंगला मोड़ तक भयंकर जाम देखने को मिल रहे है. जिससे लोगों को काफी दिक्कत हो रही है लोग घंटों जाम में फंसे रह रहे हैं शहर में आने जाने का सिर्फ एक ही रास्ता है क्योंकि तार बंगला से रामारानी होते हुए एनएच दो को जोड़ने वाली सड़क पर सिंचाई विभाग पुल निर्माण का काम कई महीनों से अधूरा पड़ा हुआ इस कारण शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है स्थानीय लोग  ने बताया कि शहर में इस मार्ग में कभी जाम नहीं होता था .लेकिन लॉकडाउन में अस्थाई सब्जी मंडी को प्रशासन ने यही छोड़ दिया है इस वजह से लगातार  प्रतिदिन जाम लगता रहता है. स्थानीय लोग ने एसडीएम से मांग करते हैं कि अस्थाई सब्जी मंडी को जल्द हटाया जाए ताकि लोगों को जाम की समस्या से राहत मिले.एसडीएम सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अस्थाई सब्जी मंडी के बारे में मुझे जानकारी नहीं थी इसकी जानकारी मुझे मीडिया कर्मी से मिली है आज ही कार्यपालक पदाधिकारी से बात कर सब्जी विक्रेताओं की पहले जहां दुकानें थी वहां लगाने का निर्देश दिया जाएगा ताकि शहर वासियों को जाम से निजात मिले.