नेशनल एंटी करप्शन एंड ऑपरेशन कमिटी ऑफ इंडिया की अहम बैठक


 गौतम शर्मा 

डेहरी/रोहतास 

नेशनल एंटी करप्शन एंड ऑपरेशन कमिटी ऑफ इंडिया की अहम बैठक रिंकू सोनी जिला प्रशासनिक पदाधिकारी के आवास पर अमित श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में की गई इस बैठक में प्रमुख रूप से डेहरी  शहर में आए दिन जाम की समस्या शहर में नासूर की तरह बनी हुई है फुटपाथी विक्रेताओं की समस्या कभी इधर कभी उधर वाली हो गई है।जिसको देखते हुए डेहरी में वेंडर जोन का निर्माण जल्द से जल्द हो  संगठन के प्रमुख रूप लोगों द्वारा जल्द से जल्द वेंडर जोन का निर्माण के लिए अधिकारियों से मिलने तथा इस समस्या को दुर करने के लिए चर्चा की गई ।एवं कोरोना महामारी देश में 90 हजार के पार प्रतिदिन बढ़ रहा है इस विषय पर आपस में चर्चा करते हुए लोगों ने शहर में जागरूकता अभियान चलाने एवं मास्क का वितरण कराने हर घर पहुंच कर लोगों को जागरूक करने पर चर्चा की गई ।तत्पश्चात श्री सोनी ने बताया कि डेहरी शहर हमारे पूरे बिहार का गौरव क्षेत्र है।क्षेत्र में लोग काफी समझदार एवं जागरूक हैं बहुत जल्द कोरोना का डेहरी मे सफाया होगा । एवं इस बैठक में कुछ  नियम भी पारित किया गया कि संगठन के जो भी सदस्य लगातार तीन बैठक में अनुपस्थित रहे और उसका कारण भी लोगों तक नहीं पहुंचा है उनकी सदस्यता स्वयं समाप्त मानी जाएगी।इसलिए संगठन में जो भी व्यक्ति जुड़े हैं वह प्रयासरत रहें कि हर बैठक में उनकी उपस्थिति अनिवार्य है अगर किसी घटना दुर्घटना कारण या वह इस शहर में उपस्थित नहीं हो तो अपने अधिकारियों को इसकी जानकारी अवश्य दें दें ।तथा इस बैठक में प्रत्येक माह के पहले रविवार को बैठक की जाएगी इस पर भी संगठन के अधिकारियों ने मुहर लगाई इस बैठक में प्रमुख रूप से जितेंद्र कुमार सोनी उर्फ रिंकू सोनी ,अमित श्रीवास्तव, जयप्रकाश कश्यप ,विशाल सिंह ,राजीव विश्वकर्मा, सिद्धार्थ ,नितेश कुमार ,आनंद सिन्हा ,मंटू सिंह ,मनोज कुमार कश्यप ,संजय गुप्ता, राकेश गोस्वामी, पप्पू सिंह  पप्पू गुप्ता आदि लोगों ने अपने-अपने विचार प्रकट कर ते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए एक साथ भारत माता की जय के बुलंद नारे लगाए।