मयंक कुमार
संवाद सूत्र, मदनपुर(औरंगाबाद)मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मदनपुर परिसर मे खडी एक बाईक को शुक्रवार को उच्चकों ने उडा ले गये।बाईक मदनपुर थाना क्षेत्र के बनिया गांव निवासी सत्येंद्र विश्वकर्मा के पुत्र चंदन कुमार विश्वकर्मा का बताया जाता है।चोरी हुई बाईक काले रंग का पैशन प्रो बी.आर.26 एन.4194 है।चंदन की मां मालती देवी सीएचसी मे आशा कार्यकर्ता हैं।चंदन कुमार विश्वकर्मा अपनी मां को डयूटी करने को लेकर बाईक से सीएचसी मदनपुर पहुचाने आया था।अस्पताल परिसर मे बाईक को लगाकर बरगद के पेड के नीचे बैठा था।इसी बीच घात लगाये चोर ने बाईक चोरी कर भाग निकला।अस्पताल परिसर मे लगा सीसीटीवी कैमरा मे भी चोर बाईक ले जाते दिख रहा है।बाईक चोरी की घटना को लेकर थाना को लिखित सूचना दी गई है।