गौतम शर्मा
डेहरी/रोहतास ।
डेहरी ऑन सोन स्टेशन पर 88 लाख रुपये की लागत से बने सौंदर्यीकरण की उद्घाटन करते हुए स्थानीय सांसद और विधायक ने यात्री सुविधाओं के क्षेत्र में रेल प्रशासन के द्वारा किए गए कार्यों की जमकर प्रशंसा की ।
स्थानीय सांसद एवं विधायक ई सत्यनारायण यादव ने वेब कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्टेशन पर पुनर्विकसित सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग, हाई लाईट मास्क, पानी की फव्वारे जैसे सौंदर्यीकरण का उद्घाटन करते हूये कहा कि पुराने फूटओभर ब्रिज, प्लेटफॉर्म को यात्री शेड युक्त, प्रतीक्षालय को वातानुकूलित करने, शिप्रा एवं धनबाद लुधियाना स्पेशल ट्रेन की ठहराव, डालमियानगर में रेल वैगन मरम्मत कारखाना चालू करने की मांग की। और आशा व्यक्त किया कि यथाशीघ्र इसे पुरा किया जाएगा। कार्यक्रम के प्रारंभ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री पंकज सक्सेना द्वारा सांसद व विधायक का स्वागत किया गया तथा कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए धन्यवाद दिया गया।। कार्यक्रम में सांसद ने कोरोनावायरस महामारी के दौरान पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेल मंडल के कार्य प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्टेशन पर सराहनीय कार्य किया गया है। स्टेशन पर उपलब्ध कराई गई लाइटिंग व्यवस्था से स्टेशन काफी सुंदर दिखता है। सांसद ने यात्री सुविधा को लेकर कुछ सुझाव भी दिए तथा आगे भी रेल मंडल के द्वारा उत्कृष्ट कार्य जारी रखने की उम्मीद जाहिर की। वही विधायक ने यात्री सुविधाओं के क्षेत्र में डीडीयू रेल मंडल के द्वारा लगातार बेहतरीन कार्य करने के लिए मंडल रेल प्रबंधक श्री पंकज सक्सेना सहित पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यात्री सुविधाओं एवं व्यापारियों के लिए गुड्स ट्रेनों की संचालन में डीडीयू रेल मंडल का कार्य सराहनीय है। मंडल ने यात्रियों के लिए वाई-फाई, डिजिटल एलाउंसमेंट जैसे अनेकों प्रकार के कार्य करने के साथ-साथ धान के कटोरा कहे जाने वाले इस क्षेत्र के व्यापारियों के लिए भी गुड्स ट्रेनों की माल भाड़ा में अनेकों रियायतों के साथ मालगाड़ी की रैक उपलब्ध कराई तथा व्यापारियों के हित में बिजनेस डवलपमेंट यूनिट की गठन कर, उनके साथ निरंतर सम्पर्क कर उनके सुझावों को अपनी साधना के अनुसार अमल कर रहे हैं। जिससे यात्रियों एवं व्यावसायिक वर्ग के साथ साथ बेरोजगारों को भी रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहा है। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रूपेश कुमार द्वारा दिया गया। जिसमें वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता ब्रजेश कुमार यादव, वरिष्ठ मंडल अभियंता सामान्य ए के श्रीवास्तव. मंडल वाणिज्य प्रबंधक मो इकबाल आदि अधिकारी उपस्थित थे