डेहरी से गौतम शर्मा की रिपोर्ट;-
एंटी करप्शन एंड ऑपरेशन कमेटी ऑफ इंडिया के द्वारा
डेहरी बाजार स्थित स्थानीय अंबेडकर चौक के पास से कोविड-19 जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रिंकू सोनी व मनीष सारण ने किया रवाना । इस कार्यक्रम में पूरे शहर में यह जागरूकता रथ भ्रमण करेगा एवं एंटी करप्शन संस्था के सदस्यों के द्वारा मास्क का वितरण भी पूरे शहर में किया जा रहा है ज्ञात हो कि शहर में कोरोनावायरस को देखते हुए लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाने का यह कार्यक्रम 3 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम में जागरूकता रथ के साथ मांस्क एवं सैनिटाइजर की भी व्यवस्था की गई है शहर में जो लोग मास्क लगाकर नहीं चल रहे हैं उन सभी को मास्क भी दिया जा रहा है इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जितेंद्र कुमार सोनी उर्फ रिंकू सोनी एवं मनीष सरण ने लोगों को जागरूक करने के लिए तत्पर दिखे कार्यक्रम के संयोजक जयप्रकाश कश्यप ने बताया कि लोग कोरोना काल मे अब लापरवाह होते शहर में दिख रहे हैं जिस को ध्यान में रखते हुए यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है इस जागरूकता अभियान की अध्यक्षता कर रहे हैं विशाल सिंह ने कहा कि 2 गज की दूरी बहुत है जरूरी जैसे आदि स्लोगन से लोगों को जागृत किया जा रहा है स्थानीय आंबेडकर चौक से यह कार्यक्रम शुरु होकर थाना चौक होते हुए शहर के पूरे रिन्ग रोड में घूमते हुए शहर के अगल-बगल जितने भी क्षेत्र हैं वहां भी यह जागरूकता रथ चलेगा इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित मनीष शरण जी, रिंकू सोनी ,विशाल सिंह ,जयप्रकाश कश्यप,अजय गुप्ता, अमित श्रीवास्तव ,नीतीश कुमार, बूढ़ा सिंह ,राजीव विश्वकर्मा, मनोज कुमार कश्यप,पप्पू गुप्ता, राकेश गोस्वामी ,संतोष कुमार गुप्ता, अमित कुमार, प्रिंस कुमार ,मंटू सिंह, विनोद कुमार ,सिद्धार्थ सिंह, सुनील कुमार सिंह ,दिनेश कुमार ,आदि लोग जागरूकता रथ के साथ पूरे शहर का भ्रमण की है
