गौतम शर्मा
डेहरी/रोहतास
इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के फतेपुरा पंचायत अंतर्गत ओझवालिया गांव में डेहरी विधायक इंजीनियर सत्यनारायण सिंह के विधायक मद से मंगलवार को सामुदायिक भवन का उद्घाटन 6 लाख ₹700 की लागत से किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता डेहरी प्रखंड भाजपा अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे ने किया कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा पाठ करते हुए नारियल फोड़कर किया गया तत्पश्चात सभी को प्रसाद वितरण किया गया भाजपा के वरिष्ठ नेता प्यारेलाल ओझा ने आए हुए अतिथियों को माल्यार्पण कर अंग वस्त्र से सम्मानित किया डेरी विधायक इंजीनियर सत्यनारायण सिंह ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि देहात का कोई भी गांव पक्की सड़क से वंचित नहीं रह पाएगा बिहार में विकास की रफ्तार बहुत तेज है सभी गांव में पीसीसी सड़क, नाला निर्माण कार्य, सामुदायिक भवन, पुस्तकालय भवन, समेत अन्य विकास कार्यों को देहरी विधानसभा के सभी गांव में किया जा रहा है वही भाजपा के वरिष्ठ नेता प्यारेलाल ओझा ने ग्रामीणों को समझाते हुए कहा कि आजादी के बाद पहली बार डेहरी विधानसभा क्षेत्र में कमल खिलाने वाले और जनता का मान सम्मान रखने वाले विधायक इंजीनियर सत्यनारायण सिंह यादव हुए जो पूरे बिहार के लिए गौरव की बात है वही प्रखंड अध्यक्ष आनंद पांडे में कहा की पिछले बार ही देहरी विधानसभा में 72000 सबसे अधिक मत लाने वाले डेहरी विधायक आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं एवं युवाओं के बदौलत एक लाख से अधिक मतों से चुनाव जिताने का कार्य किया जाएगा वही दिलिया गांव में ₹328300 की लागत से पीसीसी सड़क निर्माण का शिलान्यास, घोघा गांव में₹276400 की लागत से पीसीसी सड़क का शिलान्यास, भटौली गांव में ₹533000 की लागत से पीसीसी सड़क निर्माण का उद्घाटन, भड़कीरिया गांव में₹486500 की लागत से पीसीसी सड़क का शिलान्यास, कार्यक्रम संपन्न हुआ इसके अलावा पांडेपुर एवं दुर्गापुर में भी पीसीसी सड़क का उद्घाटन कार्यक्रम किया गया मौके पर डेहरी विधायक इंजीनियर सत्यनारायण सिंह यादव भाजपा के वरिष्ठ नेता प्यारेलाल ओझा बीजेपी शंभू राम प्रखंड महामंत्री सोनू सिंह अनुसूचित मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष चंद्रमा राम लक्ष्मी कांत दुबे संजय जाधव अरुण ओझा उपेंद्र सिंह अजय पांडे रीता देवी अनिल दुबे बबलू दुबे विष्णु शंकर दुबे समेत अन्य लोग उपस्थित हुए
