बारूण में अज्ञात चोरों ने चुराई बोलेरो और ट्रेक्टर


 

मयंक कुमार 

बारूण(औरंगाबाद):- बारूण थाना क्षेत्र में वाहन चोरी की घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस पुराने मामले का उद्भेदन नहीं कर पा रही है कि एक नया मामला सामने आ जा रहा है। ऐसा ही दो मामला बीते गुरूवार और शुक्रवार को बारूण थाना क्षेत्र के केशव मार्केट और बरूआ पुल के समिप से सामने आया है। बताते चलें कि केशव मार्केट सोननगर से घर के बाहर खड़ी बोलेरो गाड़ी को अज्ञात चोर ले भागे। जानकारी के मुताबिक केशव मार्केट सोननगर के निवासी मोहन प्रसाद की बोलेरो गाड़ी जेएच03 ए 9545, उनके अपने घर के दरवाजे के बाहर खड़ा कर रखते थे कि  शुक्रवार के रात्री को अज्ञात चोरों ने बुलेरो चोरी कर ले भागे। इसकी जानकारी बोलेरो मालिक को उस वक्त हुई जब सुबह दरवाजे पर गाड़ी खड़ी नहीं देखा। इसकी सूचना व आवेदन मोहन प्रसाद ने पुलिस को दे कर बारूण थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जहां प्राथमिकी संख्या 176/20 है।  इधर दुसरे तरफ दुसरे रात को बरुआ पुल के समिप मां शक्ति राईस मिल के पास से महिन्द्रा 275 ट्रेक्टर भी चोरी हुई है। ट्रेक्टर मालिक बृजबिहारी सिंह रोहतास जिला के अगरेर थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव का निवासी हैं। बृजबिहारी सिंह ने बताया कि मैं गुरूवार को अपने निजि कार्य के लिए बारूण ट्रेक्टर ले आया था,जहां मेरी ट्रेक्टर ब्रेकडाउन हो गया। अपने ट्रेक्टर को बनवा कर अपने रिश्तेदार मां शक्ति राईस मिल के पास ट्रेक्टर खड़ा कर घर में सो गया। जब सुबह हुआ और देखा तो पाया कि मेरी ट्रेक्टर गायब हो गई है। जिस ट्रेक्टर का नम्बर बीर आर 24 जीबी 3229 है। काफी खोजबीन किया लेकन ट्रेक्टर नही मिला। कहा कि मामले को लेकर बारूण थाना में आवेदन दिया लेकिन प्रभारी थानाध्यक्ष आवेदन लेने से इंकार चले गए। वैसे बारूण के अलग अलग क्षेत्रों से वाहन चोरी की घटना दो चार महीने में करीब आधा दर्जन हुई है। जिसमें बोलेरो, ट्रैक्टर व बाइक जैसी गाड़ियां शामिल है। मामले को लेकर प्रभारी थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि बुलेरो चोरी का मामले मे प्राथमिकी दर्ज कर करवाई जारी है, लेकिन ट्रेक्टर चोरी की बात पर जांच कर के ही करवाई किया जाएगा।