भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्म दिवस मनाई गई



  गौतम शर्मा

डेहरी/रोहतास 

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्म दिवस के अवसर पर इंद्रपुरी क्षेत्र के भलवारी पंचायत अंतर्गत शक्ति केंद्र नावाडीह पुल के समीप शिव मंदिर परिसर में देहरी प्रखंड भाजपा की ओर से वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया जिसमें दर्जनों औषधीय पौधा पीपल एवं नीम का वृक्ष लगाया गयातत्पश्चात सभी लोगों के बीच मिष्ठान प्रसाद वितरण किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता देहरी प्रखंड भाजपा अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे ने की मुख्य अतिथि के रूप में देहरी विधायक इंजीनियर सत्यनारायण सिंह उपस्थित हुए इसके अलावा शक्ति केंद्र प्रभारी सरपंच संजय सिंह, बूथ अध्यक्ष एवं ग्रामीणों के बीच प्रधानमंत्री का पत्रक भी वितरण किया गया नरेंद्र मोदी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए इंजीनियर सत्यनारायण सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी का जन्म गुजरात के बड़नगर क्षेत्र में  गरीब परिवार में हुआ था बचपन में परिवार को आर्थिक मदद करने के लिए उन्होंने स्टेशन पर चाय तक बेचने का काम किया शिक्षा ग्रहण के दौरान संघ से जुड़कर समाज सेवा करते रहे तथा कुछ वर्षों बाद भाजपा की सदस्यता ग्रहण किए तत्पश्चात वर्ष 2001 से 2013 तक गुजरात के मुख्यमंत्री बने तथा वर्ष 2014 से अब तक भारत के प्रधानमंत्री पद को सुशोभित कर रहे हैं वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्यारेलाल ओझा ने लोगों को बताते हुए कहा कि कोरो ना काल में प्रधानमंत्री ने जान है तो जहान है का नारा देते हुए एक करोड़ 73 लाख रुपए का पैकेज देकर हम सभी को सफल बनाया वहीं भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष आनंद पांडे ने कहा कि बिहार में किसान सम्मान निधि से प्रतिवर्ष ₹6000 की आर्थिक मदद, महिला जनधन खाता, सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा उज्ज्वला योजना के तहत सभी गरीब परिवारों को काफी लाभ मिला मौके पर विधायक इंजीनियर सत्यनारायण सिंह,पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्यारेलाल ओझा, विधानसभा विस्तारक अमित टिक धारी, जिला मंत्री धीरज तिवारी, प्रखंड अध्यक्ष आनंद पांडे, जिला प्रवक्ता प्रकाश गोस्वामी, सरपंच संजय सिंह, शक्ति केंद्र प्रभारी रंग बहादुर सिंह, वार्ड सदस्य अनिल सिंह, राकेश सिंह, आईटी सेल के प्रखंड संयोजक अभिषेक पांडे, भूपेंद्र सिंह, जीवन सिंह, श्रीकांत मिश्रा समेत अन्य लोग उपस्थित हुए