लोजपा की बैठक में 143 सीट पर चुनाव लड़ने की घोषणा का ससंवाद सूत्र अम्बा,


 औरंगाबाद।   मयंक कुमार 

लोजपा जिला सचिव सह कुटुम्बा प्रभारी अरविन्द पासवान ने एक बैठक कर बयान जारी किया है। जारी बयान में कहा है कि लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान द्वारा बिहार विधानसभा का कुल 143 सीट पर चुनाव लड़ने की तैयारी का सभी स्वागत करते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष को धन्यवाद देते हुए सभी ने प्रसन्नता व्यक्त की है। अरविन्द ने कहा कि इस फैसला    से पार्टी कार्यकर्ता काफी प्रसन्न व उत्साहित हैं। इससे पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को उचित अवसर मिलेगा। बैठक में  लोजपा प्रखंड अध्यक्ष धर्मेद्र पासवान नगर अध्यक्ष सनी पाण्डेय अभिषेक कुमार संतोष पासवान हिमांशु गुप्ता राकेश शर्मा सोनू पांडेय आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।