मयंक कुमार
औरंगाबाद।
कांग्रेस पार्टी के बिहार चुनाव प्रभारी वीरेंद्र सिंह राठौर वरीय कांग्रेसी नेताओं एवं विधायकों के साथ सोमवार की रात कुटुंबा प्रखंड के डिहरी गांव पहुंचे। चुनाव प्रभारी के साथ कांग्रेस के औरंगाबाद विधायक आनंद शंकर कुटुम्बा विधायक राजेश राम प्रमोद सिंह राकेश सिंह उर्फ पप्पू वरीय कांग्रेसी नेता अरविंद शर्मा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह जिला प्रवक्ता रामविलास सिंह जय लाल पासवान चुलबुल सिंह प्रखंड अध्यक्ष नीलम सिंह प्रखंड उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह डिहरी गांव पहुंचे। गांव में एक सभा का आयोजन किया गया। सभा में बिहार कॉन्ग्रेस चुनाव प्रभारी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा की केंद्र की सरकार और ना राज्य सरकार किसानों के हित की बात करती है। एक तरफ नरेंद्र मोदी कहते हैं कि किसानों की आय दुगनी कर देंगे तो दूसरी ओर प्रदेश के किसान बेहाल और बदहाल बने हुए हैं। उन्होंने किसानों से पूछा की भाजपा शासित राज्यों में किसानों की क्या हालात हैं? बिहार में ही देखा जाए किसी किसानों का अनाज सरकार द्वारा खरीद नहीं की जाती है। किसानों को बिचौलियों के हाथों औने पौने दाम पर अपना अनाज बेचना पड़ता है। उन्होंने छत्तीसगढ़ एवं कांग्रेस शासित राज्यों का हवाला देते हुए कहा की वहां के किसान खुशहाल हैं। सरकार ने उनका अनाज की खरीद सरकार कर रही है। समर्थन मूल्य 26 सौ रूपये है। भाजपा केवल ढिंढोरा पीटकर किसान की बदहाली मिटाने की बात करती है जबकि धरातल पर कहीं कुछ नहीं दिखता है। उन्होंने किसानों से कहा कि वे कांग्रेस की सरकार बनाएँ और अपने अधिकार को पाएं। श्री राठौर ने कहा कि बिहार में नीतीश सरकार ने कृषि का केवल रोड मैप बनाते हीं 15 साल बिता दिया। केवल कागजी ग्राफ बनाने से कृषि की बहाली नहीं मिटती है। किसान का हित और उनकी सुविधाओं को बहाल न कर सरकार कागजी घोड़े दौड़ाने में लगी है। सूबों से आह्वान किया कि वे ऐसी सरकार को हटाएं और ऐसी सरकार लाएं जो आपके हित अहित का ख्याल रख सके। बिहारी गाँव में सभी नेताओं ने प्रीति भोज में भी शामिल हुए।