गौतम शर्मा
ऑल इंडिया रेलवे शू शाइन वर्क्स यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, संस्थापक , सासाराम लोकसभा पूर्व प्रत्याशी एव रालोसपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ राष्ट्रीय सचिव रामएकबाल राम ने रोहतास जिला के शिवसागर प्रखंड कार्यालय परिसर मे उपेन्द कुसवाहा जी के आदेश अनुसार शिक्षा -सुधार बनाए और बटन दबाने का पहला आधार है इस पर मसाल और थाली बजाते हुए जुलूस निकाले और उन्होने कहा की कोरोना कला मे हमने चेनारी,शिवसागर,नौहाटा,रोहतास,सासाराम प्रखंड के बहुत से गाँव का दौरा किया और देखा की जबसे लॉक डाउन है तब से आज तक छात्र- छात्राओं को पोषाहार या ड्रेस का पैसा नहीं मिला है बच्चों को लॉकडाउन में कोई सुविधा सरकार के द्वारा नहीं दी गई है. और जो पोषाहार बच जाता है उसे गलत तरीके से हस्ताक्षर करके निकाल लिया जाता है.लॉक डाउन में बच्चों का शिक्षा दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है और जो शिक्षा ग्रहण किए हैं उसको भी छोटे-छोटे बच्चे भूल जाएंगे. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिक्षा व स्वास्थ्य पर ध्यान नही दे रहे हैं उन्हें ,हमने लोगों की समस्या को हमने अपनी आंखों से देखी और सुन भी है, बिहार सरकार द्वारा मिलने वाले सभी सुविधा उपलब्ध नही कराई जाएगी और जिसने बच्चों को मिलने वाले पोषाहार गड़बड़ी हो रही है.रोहतास जिले के गरीब किसानों,प्रवासी मजदूर,ग्राम रक्षा दल,मनरेगा कार्ड धारक, राशन कार्ड धारक की समस्या पर बहुत बार मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को पत्र लिखा मगर आज तक उसका जबाब नही आये और उन्होने कहा की बच्चे ही हमारे देश के आने वाले भविष्य हैं और उन्हीं के भविष्य के साथ बिहार सरकार खिलवाड़ कर रही है उन्हे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए . बच्चो के शिक्षा के साथ खिलवाड़ यह हम कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे.इसके लिए चाहे हमे जो कुछ करना होगा वह हम करेगे।
