मयंक कुमार
बारूण(औरंगाबाद):- बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर बारूण में रविवार को सुनील कुमार प्रदेश अध्यक्ष, प्रशिक्षण प्रकोष्ठ, जद(यू) बिहार सह क्षेत्रीय संगठन प्रभारी (रोहतास, कैमूर, बक्सर) के नेतृत्व में अभियान चला कर पौधेरोपण किया गया। सुनिल कुमार ने कहा कि आम,अमरूद, नीम,शीशम आदी की सैकड़ों पौधे लगाए गए। 'जल-जीवन-हरियाली अभियान' के तहत धरती को बचाने के संकल्प के साथ पौधारोपण का अभियान चलाया जा रहा है। इसमें सरकारी गैर सरकारी कर्मियों के अलावा ग्रामीण भी शामिल हैं। कहा कि सरकार के द्वारा राज्य भर में 2.51 करोड़ पौधे लगाने के लक्ष्य को लेकर पंचायत से लेकर जिला मुख्यालयों तक में पौधारोपण किया जा रहा है। जिसके लिए पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने पौधे उपलब्ध करा दिए हैं। कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य को हरित आवरण बढ़ाना है। इसे वर्तमान 15 फीसद से बढ़ाकर 17 फीसद करना है। कहा कि बिहार पृथ्वी दिवस पर संकल्प लिया है कि आगे भी हज़ारों पौधे रोपें जाएंगे ताकि हमारा पृथ्वी हराभरा रहें। जल संकट की समस्या न उत्पन्न हो। पर्यावरण स्वच्छ रहे। पौधेरोपण अभियान में सबकी सहभागिता हो ऐसे संदेश ग्रामीणो से भी अपिल किया गया। इस दौरान इंजिनियर समाजसेवी संजीव कुमार उर्फ पिंकू सिंह,डा.धर्मेंद्र सिंह,मनिष सिंह,अजय सिंह, पंकज सिंह, शशि सिंह के साथ कई जदयू कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे। वही दुसरे तरफ प्रखंड क्षेत्र के विभिन पंचायतों व गाँव मे रविवार को पृथ्वी दिवस के मौके पर जनपप्रतिनिधियो सहित आम लोगो मे पेड़ के पौधे लगाकर मनाया। वही प्रखंड मुख्यालय में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी पारुल प्रिया के नेतृत्व में पौधा रोपण किया गया। जिसमे बीडीओ आशुतोष कुमार और मुखिया प्रतिनिधि रंजीत चौधरी शामिल थे। वही उपप्रमुख प्रतिनिधि विजय सिंह,दुधार पंचायत में मुखिया कृष्णा दुबे,भोपतपुर पंचायत में मुखिया सुनीता देवी वर समाजसेवी रालोसपा जिला सचिव संतोष कुमार व अन्य जगहों पर ऐसे ही जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों के द्वारा पौधरोपण किया गया। इधर पौधरोपण के दौरान जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी पारुल प्रिया और अन्य लोगो ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य का हरित आवरण बढ़ाना है। वही कहा कि मनरेगा के द्वारा लगातार अभियान चला कर पौधारोपण किया जा रहा है। प्रकृति के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए उन्होंने ग्रामीणों से भी आगे आकर एक पौधा अवश्य लगाने की अपील की। कहा कि यदि क्षेत्र का हर नागरिक एक पौधा लगाएगा और उसकी सही देखभाल करेगा तो यह क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरा जिला हमेशा प्राकृतिक आपदाओं और सूखे की मार से बचा रहेगा। साथ ही बीडीओ आशुतोष कुमार ने सभी मुखिया व लोगो से अपील की लगाए हुए पौधे का संरक्षित करे। पौधारोपण के दौरान मनरेगा ले पीआरएस और वनपोषि मौजूद रहे।
