रेल बचाओ, देश बचाओ '' ईसीआरकेयू का विरोध प्रदर्शन।

गौतम शर्मा 

डेहरी,रोहतास

 अॉल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन के आह्वान पर ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के डेहरी शाखा ने अंग्रेजों भारत छोड़ो दिवस के अवसर पर आज केंद्र सरकार के द्वारा रेलकर्मियों की विरोधी फैसलों, रेलवे को नीजि अॉपरेटरो को सौंपने, उत्पादन इकाइयों का निगमिकरण, 50% पदों को सरेंडर करने, रिक्त पदों पर नियुक्ति नहीं करने, लार्जेस स्कीम को पुनः बहाल नहीं करने, पुरानी पेंशन स्कीम को पुनः लागू नहीं करने तथा 1800 एवं 4600 ग्रेड पे में पदोन्नति के अवसर नहीं खोलने के विरोध में रेल पथ अभियंता डेहरी के कार्यालय पर रेल बचाओ देश बचाओ नारों के साथ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के नेतृत्व कर रहे ईसीआरकेयू के डेहरी शाखा सचिव एस पी सिंह ने रेलकर्मियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि रेल बचाओ देश बचाओ आंदोलन सिर्फ़ रेलकर्मियों की मांगों के लिए नहीं है। जब रेल बचेगी तभी देश बचेगा। चाहे युद्ध हो या युद्ध के हालात हो, सीमा पर सैनिक और बारूद पहूचाने का रेलकर्मी करते हैं। रेल का नीजिकरण देश की सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा है। देश के करोड़ों लोगों को सस्ते रेल सेवा हम देते हैं। उघोगपति केवल मुनाफा कमाने आएंगे, उनके आने से यात्रियों की जेब कटेगी। सरकारी नौकरी के अवसर खत्म होंगे। कर्मचारियों का शोषण होगा। देश में बेरोजगारी बढेगी। जिसको ईसीआरकेयू किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी। उन्हें श्रमिक विरोधी फैसले वापस लेने होंगे। वरना कठोर निर्णय लेने में भी यूनियन पीछे नहीं हटेगी। यह आंदोलन आज डेहरी शाखा के विभिन्न स्टेशनों  करवंदिया, कुदरा, अनुग्रह नारायण रोड आदि अनेकों स्टेशनों पर किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में  अध्यक्ष रमेश चन्द्रा, कार्यकारी अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह, विजय बहादुर, धरमू एक्का , अशोक कुमार सिन्हा, धर्मेन्द्र सिंह, अमरेन्द्र कुमार, अमरेश कुमार, प्रमोद कुमार यादव, सुरेन्द्र कुमार, अजय कुमार, जमींदार प्रसाद सहित बड़ी संख्या में रेलकर्मियों सोशल डिस्टेंसि मेंटेन करते हुए शामिल हुए।