मयंक कुमार
बारूण (औरंगाबाद):- बारूण थाना क्षेत्र के महावीरगंज के समीप कि आप से विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बारूण प्रभारी थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि महावीर गंज के निवासी 65 वर्षीय रामपति प्रजापति की मौत मारपीट के क्रम में हो गई है। बताया कि पीड़ित परिवार ने आवेदन में दिया है कि आपसी जमीन विवाद एवं नाली के पानी के बहाव को लेकर काफी दिन से तनाव चल रहा था जिसको लेकर मंगलवार की दोपहर को मारपीट हो गई। मारपीट में किशुन प्रजापति और रंजीत प्रजापति जो देवड़ी के निवासी हैं। इन लोगों ने रामपति प्रजापति को पीट पीट कर मार डाला। घटना की खबर सुनते ही बारूण पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में करते हुए पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज दी है।थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले को लेकर छानबीन चल रही है। अभी तक किसी भी आरोपी को पकड़े जाने की सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
