मुहर्रम पर्व को लेकर बारूण थाना में शांति समिति की बैठक का हुआ आयोजन


मयंक कुमार 

बारूण(औरंगाबाद):- बारूण थाना परिसर में मुहर्रम पर्व को लेकर मंगलवार को शांति समिति की बैठक प्रभारी थानाध्यक्ष नरेन्द्र प्रसाद,बीडीओ आशुतोष कुमार, सीओ बसंत कुमार राय की संयुक्त नेतृत्व में बैठक संपन्न हुआ। बैठक में मुहर्रम पर्व को शांति पूर्वक मनाने एवं सरकार के निर्देशों का अनुपालन करने पर विशेष चर्चा किया गया। बीडीओ आशुतोष कुमार ने सरकारी निर्देश का हवाला देते हुए उपस्थित जनसमूह को बताया कि मोहर्रम में ताजिया जुलूस नहीं निकाला जाएगा और ना ही कहीं कोई ताजिया मोहर्रम का गोल लगेगा। सभी लोग कोई भी सार्वजनिक जगह पर ज्यादा संख्या में एकत्रित नहीं होंगे।  कहा कि समाज केवल प्रशासन के बल से नही चलता है,बल्कि समाज के बीच रहे रहे व्यक्तयों की आपसी सामंजस्य भी होनी चाहिए। प्रभारी थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद ने कहा कि सरकार के निर्देश का अनुपालन करना इस वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को लेकर हम सबकी मजबूरी है। किसी भी प्रकार की शिकायत आने पर आयोजन समिति के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में प्रमुख धनिकलाल मंडल, डा.धर्मेंद्र सिंह यादव, मो.मुस्ताक अहमद कादरी, प्रो.डा.चंदन कुमार प्रदेश सचिव राजद, बारूण मुखिया प्रतिनिधि रंजीत चौधरी, सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश गुप्ता, सतिष कुमार सिंह लोजपा प्रखंड अध्यक्ष, मो.जावेद अंसारी, मो.नेजामुदीन अंसारी, अनिल शर्मा, मो.असरफ, मंटू कुमार यादव, असगर अली, महबूब आलम,विरेंद्र कुमार,आशिक अंसारी वार्ड सदस्य सहित अन्य गांव से हिंदू मुस्लिम समुदाय के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।