मयंक कुमार
बारूण(औरंगाबाद):- बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कोरोना से असमय मृत्यु को प्राप्त हुए मस्तूल बारूण निवासी रामदीप सिंह के परिवार को सोमवार को फोन कर मृतक के परिवार को सांत्वना दी तथा हर संभव मदद का आश्वासन दिया। विदित हो कि बारूण प्रखंड के मस्तूल बारुण गांव के रामदीप सिंह कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। 52 वर्षीय रामदीप सिंह की ऑक्सिजन लेवल कम हो जाने के कारण नारायण मेडिकल कालेज में इलाज़ के दौरान मौत हो गयी थी। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जब परिवार में आठ महीने की बच्ची सहित पूरा परिवार 30 अगस्त को जांच में पॉजिटिव पाया गया। सबका इलाज हुआ और बाद में सब लोग ठीक हो कर घर आ गए। आज सोमवार को सुबह उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने फोन करके उनके परिजनों को उन्हें सांत्वना दी गई एवं हर संभव मदद करने का विश्वास दिलाया और उपमुख्यमंत्री ने परिवार के हालात और सरकारी सहायता की पूरी जानकारी ली और जिलापदाधिकारी से बात कर चार लाख रुपए सहायता राशि देने की बात की। स्वर्गीय रामदीप सिंह के पुत्र नीतेश सिंह बारूण के भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ने इस बात की जानकारी दी तथा बताया कि सुशील कुमार मोदी द्वारा फोन पर दी गयी, और आज से पहले भी फोन कर समाचार लिया गया था। सांत्वना से उनका परिवार कृतज्ञता प्रकट करता है। नीतेश सिंह ने इस बात की जानकारी दी तथा बताया कि सुशील कुमार मोदी द्वारा फोन पर दी गयी सांत्वना से उनका परिवार कृतज्ञता प्रकट करता है।
