डेहरी। रोहतास
राष्ट्रीय स्तर की चर्चित नाट्य संस्था अभिनव कला संगम के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा मंगलवार को संस्था के मुख्य संरक्षक सह एसडीएम लाल ज्योति नाथ शाहदेव को भावभीनी विदाई दी गई। अध्यक्ष प्रोफ़ेसर रणधीर सिन्हा व सचिव कमलेश कुमार ने कहा कि जहां एक और एसडीएम के पद को सुशोभित करते हुए शहर के विकास में अपनी प्रमुख भूमिका निभाई, वहीं आम-आवाम और गरीब जनता की भलाई के लिए तत्पर होकर कार्य किया। यही कारण है, कि आपके तबादले से अनुमंडल क्षेत्र के लोगों में मायूसी है। वही संस्था में मुख्य संरक्षक होने के नाते अभिनव कला संगम के विकास व कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर अपनी भूमिका निभाकर संस्था को भी गौरवान्वित करने का कार्य किया है। जिसे संस्था के सदस्य हमेशा याद रखेंगे। सदस्यों ने एसडीएम को अंग वस्त्र व बुके देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। एसडीएम ने कहा कि अनुमंडल क्षेत्र के कर्मियों व आम जनता के साथ साथ अभिनव कला संगम के सदस्यों का प्यार वह हमेशा याद रखेंगे तथा भविष्य में भी संस्था के लिए जब आवश्यकता पड़ेगी वाह दिल से संस्था के साथ रहेंगे भले ही वह यहां से तबादला हुए हैं, किंतु आजीवन संस्था से जुड़े रहेंगे। इस अवसर पर महासचिव कौशलेन्द्र कुशवाहा, अंकेक्षक शशि भूषण श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष संतोष नीरज, अधिवक्ता मनोज अज्ञानी, संजय यादव, अधिवक्ता सह पार्षद रवि शेखर, शंभू गुप्ता, रोहित कुमार आदि उपस्थित थे।
