मयंक कुमार
बारूण(औरंगाबाद):- प्रखंड मुख्यालय में शिविर का आयोजन गुरुवार को किया गया। जहां शिविर में बारुण अंचल क्षेत्र के विभिन गाँव व जगहों के मुवावजा को लेकर आवेदन लिए गए। जिनकी जमीन नेशनल हाइवे के निर्माण में अधिग्रहित किया गया है। इस दौरान बारूण अंचल क्षेत्र के बारूण,बर्डी खुर्द,भोपतपुर,टेंगरा सहित अन्य पंचायतों के लोगो ने मुवावजा को लेकर अपना आवेदन जमा किया। इधर अंचलाधिकारी बसंत कुमार राय ने बताया कि गुरुवार को शिविर में 72 लोगो ने आवेदन दिया है। जिनकी जांच को लेकर सभी राजस्व कर्मचारी को रिपोर्ट किया गया है। इसके उपरांत ही सभी को मुवावजा मिल पायेगा। साथ ही कहा कि नेशनल हाइवे के चौड़ीकरण व नए लेन बनाने को लेकर बारूण अंचल क्षेत्र से लगभग एक लाख दस हाजर वर्ग मीटर जमीन को अधिग्रहित किया गया है। जिसमे सरकारी व गैर सरकारी दोनो भूमि सम्मलित है। शिविर के दौरान सहायक तपन कुमार सहित सभी राजस्व कर्मचारी मौजूद रहे।
