दो ट्रकों की टक्कर में एक चालक की गई जान, तो दूसरा चालक हुआ घायल


मयंक कुमार

बारूण( औरंगाबाद ):- बारुण थाना क्षेत्र के मद्दुपूर के आगे पुनपुन नदी के समीप नेशनल हाईवे दो पर गुरूवार को दो ट्रक के आपस में भिड़ंत हो जाने से एक चालक की मौत तो दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर तैनात नेशनल हाईवे के पेट्रोलिंग टीम मोहन कुमार, प्रहलाद कुमार और केवी सिंह ने एन एच आई के क्रेन से ट्रक को हटवाया। एनएचआई पेट्रोलिंग टीम के मोहन कुमार ने बताया कि सिरिस नेशनल हाईवे दो पर एक। गिट्टी लदी हाईवा खराब होकर खड़ी थी। हाईवा का टायर बदल कर उसका तीस वर्षीय चालक धीरज कुमार जैसे ही आगे बढ़ा वैसे ही औरंगाबाद के तरफ से तेज रफ्तार से आ रही कोयला लदी ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे खड़ी हाईवा के अगले चक्का से धीरज कुमार दब गया और उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। बताया जाता है कि मृतक चालक रोहतास जिला के सासाराम समिप अदमापुर गांव का निवासी था। टक्कर इतनी जोरदार थी की कोयला लदी ट्रक के आगे के भाग परखच्चे उड़ गए और उसका चालक उसी में फंस गया। क्रेन के माध्यम से ट्रक को हटाकर घायल चालक को बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा गया। घायल चालक  झारखंड प्रांत के हजारीबाग जिला अंतर्गत धनाईपुर गांव का निवासी सुमन यादव के रूप में पहचान हुई है। जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इधर प्रभारी थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद से पूछा गया तो इन्होंने कुछ भी बताने से इंकार गया। कहा कि घटना की जानकारी मिली है लेकिन अभी तक मामले को लेकर आवेदन नहीं प्राप्त हुआ है। आवेदन मिलने पर रिपोर्ट बताया जाएगा।