डेहरी /रोहतास
ट्रेनों की संरक्षित और सुगम संचालन के क्षेत्र में एक और कदम बढाते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल ने बघोई कुसा स्टेशन पर वर्षों पुराने पैनल इंटरलॉकिंग सिस्टम के जगह अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलाॅकिंग से लैस कर दिया । उक्त बातें बघोई कुसा स्टेशन पर कमिश्निंग के बाद लौटते हुए डेहरी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के अपर रेल प्रबंधक अतुल कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि मंडल में रेल अवसंरचना के विकास एवं उन्नयन के कार्य कोरोना काल के इस चुनौतीपूर्ण समय में निरंतर सफलतापूर्वक किया जा रहा है।जबकि डीडीयू रेल मंडल के वरिष्ठ संकेत एवं दूरसंचार अभियंता(समन्वय) बृजेश कुमार यादव ने बताया कि स्टेशन पर सिंगनलिंग सिस्टम के उन्नयन हेतू नया इलेक्ट्रॉनिक इंटरलाॅकिंग सिस्टम स्थापित हो जाने से ट्रेनों का आवागमन सुचारू व सुगम होगा। तथा परिचालन क्षमता में भी वृद्धि होगी। वहीं इस कार्य के नोडल पदाधिकारी सह डिप्टी सीएसटी मनीष कुमार ने बताया कि एडीआरएम एवं सीनियर डीएसटीई ने संयुक्त रूप से इस अत्याधुनिक इंटरलाॅकिंग सिस्टम का नारियल फोड़ कर उद्घाटन किया। बघोई कुशा स्टेशन का कार्यरत पैनल इंटरलोकिंग ग्रांड कोर्ड लाइन का बहुत ही पुराना इंस्टॉलेशन था।जिसमें सुंदरम एवं प्लेटन कंपनियों का रिले लगा हुआ था। जिसके जगह पर आज सीमेंस mark-2 इलेक्ट्रॉनिक इंटरलोकिंग का कमिशानिंग हुआ। साथ ही डाटा लोगर, मक्स , अर्थ लिकेज डिटेक्टर, मीडिया डायवर्सिटी के साथ यूएफएसबीआई एवं पावर सेग्रीगेशन के साथ HASSDAC को भी कमिशन किया गया। जो सीनियर डीएसटीई व उच्चाधिकारियों के सहयोग से बहुत जल्द कार्य संपन्न हो सका। इस इंटरलाॅकिंग कार्य के पूर्ण होने से ट्रेनों की सुगमता के साथ संरक्षित संचालन में वृद्धि होगी। इस अवसर पर मुगलसराय डीएसटीई पंकज कुमार, डीओएम आर आर रिजवी, रेहान, सीनियर मंडल अभियंता अभिषेक साव, सीनियर सेक्शन इंजीनियरिंग संजय कुमार, स्टेशन मास्टर सहित इंजीनियरिंग, संकेत एवं दूरसंचार विभाग तथा परिचालन विभाग से जुड़े कई रेलकर्मी उपस्थित थे।
