कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए डेहरी स्टेशन पर हो रहा कीटनाशक दवाओं का छिड़काव।

 गौतम शर्मा 
डेहरी/रोहतास 
 डेहरी स्टेशनों को कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सैनेटाइजेशन की प्रक्रिया लगातार जारी है ।  यात्रियों की आवगमन को देखते हुए ट्रेनों एवं स्टेशनों को कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाने के लिए सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 
 रेल यात्रियों की छुने वाली फूटओभर ब्रिज की रेलिंग, फूटओभर ब्रिज, प्लेटफार्म पर स्थित कुर्सियों,प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, बुकिंग काउंटर एवं कार्यालयों  को लगातार सैनेटाईज किया जा रहा है। 
सीनियर सेक्शन इंजीनियरिंग एस एम सिंह ने बताया कि रेल प्रबंधक पंकज सक्सेना एवं सीनियर मंडल यांत्रिक अभियंता श्रवण कुमार के दिशानिर्देशों पर डेहरी स्टेशन के सभी सफाई कर्मचारियों को हैंडग्लैब और मास्क लगाकर सैनेटाईज करना अनिवार्य कर दिया गया है तथा चौबीस घंटे प्लेटफॉर्म और कार्यालयों की साफ-सफाई सफाई कराई जा रही है।इसके लिए चार हेल्थ इंस्पेक्टर को लगातार कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
 रेलकर्मियों के बीच बढ़ते संक्रमण के खतरे को देखते हुए  रेलवे कॉलोनी में भी चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर अविनाश कुमार के नेतृत्व में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करते हुए निरंतर रेल कॉलोनियों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है।