मयंक कुमार
बारूण(औरंगाबाद):- औरंगाबाद जिला के बारूण प्रखंड में स्थित जवाहर नवोदय विधालय के पूर्ववर्ती छात्र विकास कुमार ने यूपीएससी की परीक्षा 2019 में 203 वां रैंक प्राप्त कर अपने जिले, प्रखंड व विधालय का नाम रौशन किया है। मीडिया प्रभारी शिक्षक गणेश प्रसाद ने बताया कि देव प्रखंड के नरसिंमहा ग्राम के मूल निवासी ललन कुमार सिंह के सुपुत्र विकास कुमार ने नवोदय विधालय बारूण में 2001-2006 सत्र में नियमित छात्र रहे हैं और दसवीं की परीक्षा में 92.4% अंक हासिल कर अपनी उत्कृष्टता हासिल की थी तथा NIT जमशेदपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग 2013 में पासआउट कर टाटा स्टील में 2 वर्षो से कार्यरत है। 2015 में टाटा स्टील से नौकरी छोड़कर अपनी यूपीएससी परीक्षा की तैयारी में लग गए । नवोदय विधालय बारूण के प्राचार्य रवीन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि विकास कुमार के इस उत्कृष्ट सफलता के लिए विधालय परिवार की तरफ से हार्दिक बधाई दी व इसे अपने जिले व प्रखंड के लिए गौरव की बात कही, उन्होंने कहा कि इस सफलता से अपने विधालय के अन्य छात्र छात्राएँ भी इनके जीवन से प्रेरणा लेंगे जो आनें वाले समय में विधालय व अपने जिले के लिए मार्गदर्शन का काम करेगा। विद्यालय के शिक्षक मीडिया प्रभारी गणेश प्रसाद, रेणू कुमारी, बजरंगी प्रसाद, टी एन यादव, राजेश शर्मा, आर बी सिंह, आर पी सिंह, बी के सिंह ,ए के शुक्ला, के साथ अन्य शिक्षक लोगो ने भी बधाइयां दी।
