कमलेश कुमार
डेहरी/रोहतास
नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 29 में वंदना होटल के पीछे आम रास्ता व नाला का अतिक्रमण कर रातो रात पक्कीकरण करने की जानकारी पर मोहल्ले वासियों ने आक्रोश व्यक्त किया और नगर परिषद से इसकी लिखित शिकायत की। शिकायत के बाद नगर परिषद ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शिवगंज मोहल्ला निवासी शमशाद अहमद, शशि कुमार सिंह, शकुंतला सिंह समेत दर्जनों लोगों ने नगर परिषद को किए लिखित शिकायत में कहा है, कि दशकों पूर्व से पाली समेत शिवगंज मोहल्ला के नाली का पानी वंदना होटल के पीछे आम रास्ता से सटे बने मुख्य नाला से होते सोन नद में जाता है। किंतु लॉकडाउन के दौरान एक होम्योपैथिक चिकित्सक में पर्दा लगा कर रातोंरात सरकारी आम रास्ता व मुख्य नाला का अतिक्रमण कर पक्कीकरण कर दिया, तथा आम रास्ता को बंदकर अपना निजी गैरेज बना दिया और दरवाजा लगा दिया। लोगों को इसकी जानकारी तब मिली जब नाला का पानी जाम होने लगा और लोगों के घरों तक जाने लगा। मोहल्ले वासियों ने सरकारी नक्शा के साथ इसकी लिखित शिकायत नगर परिषद से की है। जिसमें अभी कहां है की आम रास्ता व मुख्य नाला का अतिक्रमण करने के कारण सोन नद में छठ करने वाली व्रतियों को काफी समस्याएं होंगी। नगर परिषद के कनीय अभियंता सनी कुमार ने अपनी जांच रिपोर्ट में कहां है कि उक्त होम्योपैथिक चिकित्सक द्वारा आम रास्ता व नाला का अतिक्रमण कर अपना पक्कीकरण करते हुए उसका निजी उपयोग कर रहे हैं। इसके लिए उक्त चिकित्सक को नगर परिषद द्वारा नोटिस भी जारी किया गया है। मोहल्ले वासियों ने उक्त चिकित्सक पर सरकारी जमीन का कब्जा करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम से भी शिकायत की है। नप ईओ सुशील कुमार सिंह का कहना है कि आम रास्ता व नाला का अतिक्रमण करने जी उपयोग करना गैरकानूनी है। इसके लिए अतिक्रमण कारी को नोटिस किया गया है। कागजी कार्रवाई पूरा होते ही अतिक्रमण हटाते हुए कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
