डेहरी/रोहतास
शहरी व ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना एवं मुख्यमंत्री नली-गली व सड़क पक्कीकारण कि पूर्ण योजना का उद्घाटन शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर नगर परिषद व प्रखंड कार्यालय में प्रशासन द्वारा अलग-अलग व्यवस्था किया गया था। कार्यालयों में बड़े-बड़े एलईडी टीवी लगाया गया था। जहां उपस्थित अधिकारियों, प्रतिनिधियों, कर्मियों व आम लोगों ने मुख्यमंत्री का सीधा प्रसारण देखा। इस दौरान सोशल डिस्टेंस व मास्क का उपयोग भी देखा गया। पूर्ण योजनाओं के उद्घाटन उपरांत अपने संबोधन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में डेहरी नगर परिषद को नंबर वन स्वच्छ नगर परिषद घोषित होने पर मुख्य पार्षद, ईओ और पार्षदों व कर्मियों को बधाई दी। इससे सभी उत्साहित दिखे। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से विकास कार्यों की गति को तेज करने को कहा। नगर परिषद नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में पूर्ण हुए 37 नली-गली सड़क व स्लैबयुक्त नाला निर्माण का उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। करीब छः करोड़ की लागत से पूर्ण हुई मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के अलावे आगामी कई बड़ी-छोटी योजनाओं के शुरू होने की वचनबद्धता नप अधिकारियों व प्रतिनिधियों ने दुहराई। इधर उद्घाटन कार्यक्रम में नप सभागार में उपस्थित विधायक इंजीनियर सत्यनारायण सिंह ने कहा कि पहली बार डेहरी नगर परिषद ने ऐतिहासिक विकास कर बिहार ही नहीं देश की स्वच्छता रैंकिंग में अपना स्थान बनाया है। भविष्य में पार्क समेत अन्य योजनाओं के कार्य पूर्ण होने की संभावना है। मुख्य पार्षद विशाखा सिंह ने कहा कि शहर के विकास के पीछे सकारात्मक सोच है। उन्होंने कभी नकारात्मक बातों व लोगों पर ध्यान नहीं दिया। यही कारण है कि नगर परिषद के विकास की गाथा राज्य स्तर पर होने लगी है। उद्घाटन कार्यक्रम में उप मुख्य पार्षद बिंदा देवी,ल संजीत सिंह, सोनू चौधरी, काली बाबू, चंदन कुमार, रंगलाल प्रसाद, आरती देवी, अनीता देवी, दीपक पासवान, सिटी मैनेजर मनोज भारती समेत अन्य उपस्थित थे। वही प्रखंड कार्यालय में बीडीओ अरुण कुमार, प्रखंड प्रमुख पूनम देवी समेत पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।
