गौतम शर्मा
डेहरी। रोहतास
जिले के चर्चित नाट्य संस्था अभिनव कला संगम की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार की देर शाम डालमियानगर स्थित ड्रीम हाउस में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर रणधीर सिन्हा ने की। बैठक में सचिव कमलेश कुमार ने कहा कि नाट्य कला के अलावे संस्था द्वारा प्रतिवर्ष सामाजिक कार्य में भी अपनी बढ़-चढ़कर भूमिका निभाई जाती है। कोरोना संकट में भी संस्था ने प्रशासन के साथ मिलकर अपनी अहम भूमिका निभाई है। जिसके लिए जिला प्रशासन व नगर परिषद द्वारा संस्था को बधाई भी दिया गया है। एक सप्ताह के अंदर संस्था द्वारा नगर परिषद सभागार में एक सम्मान समारोह आयोजित की जाएगी। जिसमें शहर को सैनिटाइज करने में अहम भूमिका निभाने वाले अग्निशमन दल के पदाधिकारियों व कर्मियों को संस्था द्वारा सम्मानित किया जाएगा। बैठक में यह भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष संस्था द्वारा ऑल इंडिया नाटक प्रतियोगिता के अलावे गीत, संगीत व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है, किंतु पूरा विश्व कोरोनावायरस से जूझ रहा है, ऐसे में कलाकारों की कला को जीवंत रखने, संस्था को अनवरत संचालन करने के उद्देश्य से निर्णय लिया गया की 25 से 30 दिसंबर तक संस्था द्वारा ऑल इंडिया ऑनलाइन नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सभी प्रदेश की टीमों को संस्था द्वारा नियमावली भेजी जाएगी। आरा व झारखण्ड की नाट्य टीमों द्वारा एक दिवसीय शो नाटक प्रतियोगिता कराने पर संस्था द्वारा विचार किया जाएगा। दूरभाष पर नए एसडीएम सुनील कुमार ने वर्तमान कमिटी को बेहतर तरीके से कार्य करने व हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में महासचिव कौशलेन्द्र कुशवाहा, संगठन सचिव संतोष चन्द्रवंशी, कोषाध्यक्ष संतोष नीरज, उपाध्यक्ष मुन्ना सिंह, मुकुल मणि, अंकेक्षक शशि श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी इंद्र कुमार बाघा, विधि सलाहकार मनोज अज्ञानी, सीमल सिंह, वरीय सदस्य सह पार्षद रवि शेखर, संजय यादव, कृष्णा सिंह, शंभू गुप्ता, कुंदन कुमार आदि उपस्थित थे।
