इंद्रपुरी क्षेत्र के चकनहा पंचायत अंतर्गत बड़ीहा गांव में डेहरी विधायक इंजीनियर सत्यनारायण सिंह यादव ने पीसीसी सड़क का उद्घाटन शुक्रवार को किया जिसकी अध्यक्षता डेहरी प्रखंड भाजपा अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे ने किया उद्घाटन से पूर्व वैदिक मंत्रोच्चारण करते हुए पंडित बसंत नारायण शास्त्री ने विधिवत पूजा पाठ कराते हुए विधायक से नारियल फोड़ कर उद्घाटन कार्यक्रम प्रारंभ हुआ तत्पश्चात सभी लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया बैठक प्रारंभ होने से पहले गांव के पंच एवं भाजपा नेता आनंद पांडे ने आए हुए अतिथियों को माल्यार्पण करअंग वस्त्र से सम्मानित किया ग्रामीणों को संबोधित करते हुए डेहरी विधायक इंजीनियर सत्यनारायण सिंह ने कहां कोई भी गांव सड़क से वंचित नहीं रह पाएगा केंद्र सरकार एवं बिहार सरकार में विकास की बयार बह रही है करुणा काल में भी भाजपा कार्यकर्ता अपनी अथक प्रयास एवं परिश्रम से अप्रवासी मजदूरों को अन्नदान सहित भोजन भी कराया वैश्विक महामारी रहते हुए भी श्रमिकों व मजदूरों के लिए बिहार सरकार कल्याणकारी योजनाओं को चला रही है वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्यारेलाल ओझा ने बताते हुए कहा की आजादी के बाद अभी तक डेहरी विधानसभा में पहली बार कमल खिलाने वाले इंजीनियर सत्यनारायण सिंह यादव विधायक बने जो पूरे बिहार में गौरव की बात है और आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव में भी कार्यकर्ताओं के सहयोग से दोगुने वोटों से चुनाव जीतने का कार्य किया जाएगा वही भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष आनंद पांडे ने बताया कि बड़ीहा गांव में पीसीसी सड़क 310 फीट लंबा एवं 10 फीट चौड़ा रास्ता की कुल लागत राशि ₹419000 है मौके पर डेहरी विधायक इंजीनियर सत्यनारायण सिंह यादव, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्यारेलाल ओझा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य परमहंस सिंह, पूर्व चेयरमैन शंभू राम, पैक्स अध्यक्ष कमलेश मोहन, प्रखंड महामंत्री सोनू सिंह, अमित सिंह, आईटी सेल के अभिषेक पांडे, सरपंच संजय सिंह, निर्मल पांडे, अरविंद कुमार पांडे उर्फ बिट्टू पांडे, नीरज यादव, राजेंद्र पांडे, रवि प्रकाश, अक्षय पांडे समेत अन्य लोग उपस्थित हुए वहीं दूसरी ओर पटनवा काला गांव में भी विधायक निधि से पीसीसी सड़क का उद्घाटन कार्यक्रम संपन्न हुआ
