मुख्य पार्षद ने किया भंडारे का आयोजन
गौतम शर्मा
डेहरी। रोहतास
गणपति महोत्सव का विसर्जन 31 अगस्त को होना है। ऐसे में प्रतिवर्ष मुख्य पार्षद के आवास पर होने वाले आयोजन के तहत इस बार भी शुक्रवार को गणपति महोत्सव का बृहद भंडारा का आयोजन किया गया। राजपूतान मोहल्ला स्थित मुख्य पार्षद के आवास पर आयोजित भंडारा में विधायक इंजीनियर सत्यनारायण सिंह समेत सभी पार्षद, पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। मुख्य पार्षद विशाखा सिंह ने बताया कि वह मूल्य ता महाराष्ट्र के नागपुर की रहने वाली है जहां गणपति महोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। और वर्षों से वह अपने ससुराल डेहरी ऑन सोन में भी प्रतिवर्ष गणपति महोत्सव का आयोजन करती हैं। घर में गणपति बप्पा का प्रतिमा स्थापित करने के साथ-साथ प्रतिदिन पूजन आरती प्रसाद वितरण का कार्यक्रम चलता रहता है। उन्होंने यह भी कहा कि डेहरी नगर परिषद समेत बिहार, व देश कोरोना मुक्त हो। लोग अमन चैन की जिंदगी व्यतीत करें। तथा बिहार में स्वच्छता के मामले में जिस तरह से डेहरी नगर परिषद नंबर वन आया है। वह भारतवर्ष में भी रहे। पार्षद संजीत सिंह का कहना था कि गणपति बप्पा के आशीर्वाद व शहर की जनता के प्यार के कारण वह शहर को विकसित शहर बनाने के प्रयास में जुटे हैं। नकारात्मक लोगों व नकारात्मक बातों से दूर रहकर वह सकारात्मक कार्यों में तत्पर रहते हैं। भंडारा में ईओ सुशील कुमार, उप मुख्य पार्षद बिंदा देवी, पार्षद काली बाबू, सोनू चौधरी, चंदन कुमार, रंगलाल प्रसाद, मुन्ना सिंह, विजय कुमार समेत बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, पार्षद, नप कर्मचारी व अन्य उपस्थित थे।
