डेहरी/रोहतास
स्वर्णकार समाज विकास एवं शोध संस्थान (SSVASS) बिहार प्रांत के रोहतास जिले का वर्चुअल सम्मेलन सम्पन्न हुआ एवं पदाधिकारियों का संगठनात्मक चयन भी किया गया । संगठन के अगले सत्र के लिए पुनः सुनील शरद को उनके अच्छे कार्यो को देखते हुए दुबारा अध्यक्ष पद का ज़िम्मेवारी सौंपी गई ! वही शिवकुमार सोनी जो पूर्व में युवा मोर्चा अध्यक्ष थे उनको रोहतास जिले का महामंत्री एवं बिट्टू सोनी , अमर सोनी मुखिया उपाध्यक्ष बनाए गए । इस कार्य क्रम में मुख्य रूप से पुरे बिहार मे चर्चित कार्य को देखते हुए रिंकु सोनी को पदून्नति कर विहार प्रदेश का प्रधान संगठन सचिव बनाया गया , विगत कई वर्षों से रिंकू सोनी संगठन के लिए काफी मजबूती से अपना योगदान स्वर्णकार समाज ही नही , दूसरे समाज में भी सामाजिक कार्य दे रहे थे ,इसलिए उनको अच्छे कार्य को देखते हुए यह जिम्मेवारी सौंपी गई इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि इनके प्रधान संगठन सचिव मनोनीत होने पर हमारे पूरे बिहार प्रदेश में संगठन एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। वही डेहरी नगर के नगर अध्यक्ष संतोष सोनी एवं महामंत्री विक्की सोनी को मनोनीत किया गया सभी नए पदाधिकारियों को नए पद के लिये सभी स्वर्णकार बंधुओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं।सम्मेलन में संगठन द्वारा करोना काल में किए गए सामाजिक कार्यों की समीक्षा की गई और आगे के कार्यों के लिए राजनीति तैयार किया गया । इस सम्मेलन में रोहतास जिले के सभी प्रखंड के प्रतिनिधि सैकड़ों की संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज किया , सबों में एक नया उत्साह देखने को मिला । सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण कुमार वर्मा के अलावा राष्ट्रीय अध्यक्षा श्री मती किरण वर्मा , फ़िल्मी दुनिया से एक्टर राहुल वर्मा और गायक सरोज सोनी एवं संगठन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण वर्चुअल सम्मेलन के माध्यम से उपस्थित हुए ! पदाधिकारियों के चयन पर बधाई देने वालों सच्चिदानंद प्रसाद, उमेश सोनी ,राजकुमार सोनी, विष्णु सोनी ,कन्हैया लाल सोनी ,अमरनाथ सोनी, संतोष सोनी, रवि कश्यप आदि बधाई दी।
