बीडीओ द्वारा चार पंचायत जनप्रतिनिधियों को दिलाई गई प्रमाण पत्र के साथ शपथ


मयंक कुमार 

बारूण(औरंगाबाद):- प्रखंड क्षेत्र के विभिन पंचायतों के सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा चार पंचायत जनप्रतिनिधियों को प्रमाण पत्र व शपथ दिलायी गयी। इस सम्बंध में बीडीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के बारूण में पंचायत समिति सदस्य,पौथु में वार्ड सदस्य, काजीचक और रियूर में पंच पद का चुनाव पूर्व में ही हुआ था। जो सभी निर्विरोध चुना गया था। जिन्हें सभी को रविवार को प्रमाण पत्र दिया गया। उक्त पंचायतों में किसी कारणवश कुछ प्रतिनिधियों का चुनाव व कुछ लोगो ने त्यागपत्र दे दिया था। जिस कारण पुनः चुनाव में सभी निर्विरोध चुने गए। जिसमे बारुण पंचायत से पंचायत समिति सदस्य मदन कुमार रजक,पौथु पंचायत के वार्ड संख्या 11 से चंपा देवी,काजीचक पंचायत से पंच रीमा देवी और रियूर पंचायत से पंच कविता देवी को प्रमाण पत्र देकर शपथ दिलायी गयी है। इस दौरान बारूण मुखिया प्रतिनिधि रंजीत चौधरी, जेएसएस दुर्गेश कुमार भी मौजूद रहे।