मयंक कुमार
बारूण(औरंगाबाद):- प्रखंड क्षेत्र के पंचायत मुख्यालय अंतर्गत विभिन्न जगहों पर मिले कोरोना मरीजों के घर और आसपास में बनाए गए कंटेनमेंट जोन की जांच बीडीओ आशुतोष कुमार,सीओ बसंत कुमार राय व प्रभारी थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद ने की। इस दौरान कंटेनमेंट जोन में किए गए कार्यों को काफी बारीकी से देखा। इस दौरान सभी गतिविधियों की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी भी की गई। पंचायत क्षेत्र के कंटेनमेंट जोन वार्ड संख्या चार,आठ और बारह की जांच की गयी। साथ ही जांच का उद्देश्य था कि कई जगहों से बांस बल्ली को हटाया तो नहीं गया है।अधिकारियों ने कंटेनमेंट जोन के व आसपास के लोगो से आवश्यक पूछताछ भी की। कंटेनमेंट जोन में लगाए गए बांस बली को सुरक्षित पाकर संतुष्ट दिखे। वही लोगो से अपील किया कि नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर कोरोना जांच कराए। इस दौरान उन्होंने बारूण बाज़ार का भी भ्रमण किया। जहां उन्होंने सभी को माश्क पहनने की हिदायत दी। इस दौरान मुखिया प्रतिनिधि रंजीत चौधरी भी मौजूद रहे।
