सरकार की सात निश्चय योजना फेल:मधु सिंह


मयंक कुमार 

बारूण( औरंगाबाद):-  बारूण प्रखंड के रिउर पंचायत अंतर्गत नाली एवं गली के समस्या बसतपुर गांव से सामने आई है। बसंतपुर गांव में कच्ची सड़क और नाली के पानी गली व सड़क पर बहने से रास्ते किचड़ में तब्दील हो गया है। जिससे ग्रामीणों में स्थानीय मुखिया एवं वार्ड के प्रति आक्रोश है। रिऊर पंचायत के समाजसेवी मधु सिंह उर्फ गौतम सिंह ने बताया कि बसतपुर गांव में कच्ची गली व सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाने से ग्रामीणों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है। साथ ही नाली का पानी गली व सड़क पर बहने से सड़़क पूरी तरह से कीचड़ में तब्दील हो चुका है। यह देख गांव की हालात सरकार की सात निश्चय योजना को नाकामी दर्शाती है। सरकार का धरातल पर कार्य कितना होता है ये तो बसतपुर गांव ने सरकार की पोल खोल दी है।  कहा कि घर-घर नल और जल क्या होगा, घर के सामने जहां गंदगी का ढेर हो। साथ ही नलजल योजना भी पुरी तरह से फेल है।  इधर ग्रामीण राजेश पासवान, राजकुमार पासवान, भीम पासवान, सुरेंद्र पासवान, रंजन पसवान, संतन पासवान, सत्येंद्र सिंह, बलजीत कुमार सिंह, विनय राम, नंदू पासवान, सुरेश सिंह के साथ कई ग्रामीणों ने सरकार के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि हम लोगों के गांव बसंतपुर में न तो मुखिया का ध्यान है और न ही वार्ड सदस्य का,वार्ड नंबर 5 में गली-नली की समस्या को लेकर कई बार मुखिया रामप्रवेश सिंह को बताया गया लेकिन गांव का विकास हो ऐसा कोई कार्य मुखिया ने नहीं किया। ग्रामीणों ने मुखिया पर आरोप लगाया कि मुखिया केवल कागज पर  गांव का विकास की खानापूर्ति कर गांव घूम कर चले जाते हैं और गांव का विकास के लिए कोई पहल नहीं करते। ग्रामीणों ने प्रशासन से अपने गांव की निरीक्षण एवं जांच के लिए मांग किया है कहा कि हम लोगों के जीवन नारकीय बन गया है, क्योंकि एक तरफ कच्ची सड़क बरसात के पानी से गली कि किचड़ में तब्दील हो गया तो दूसरी तरफ नाली का भी पानी गली एवं सड़क पर बहने से गंदगी का अंबार लगा रहता है। जिससे अनेक रोगों की फैलने का डर सता रहा है।  एक तरफ स्वच्छ भारत की बात सरकार करती है तो दूसरी तरफ गांव पर किसी का ध्यान नहीं। अगर प्रशासन समस्या से निजात नहीं दिलाएगी तो हम सभी ग्रामीण सरकार के प्रति विरोध प्रदर्शन कर आंदोलन करेंगे।इधर मुखिया रामप्रवेश सिंह ने बताया कि बसतपुर गांव के विकास लिए अभी तक फंड नही आया है।इसलिए नली व सड़क पक्कीकरण नही हो पाई है। बीडीओ आशुतोष कुमार ने कहा कि मामले को लेकर खबर मिली है। जांच कर यथोचित कार्य किया जाएगा।