छात्रों की भीड़ में अभाविप द्वारा बांटी गई मास्क

 मयंक कुमार 

औरंगाबाद:- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद औरंगाबाद द्वारा चल रहे कोविड-19 जागरूकता एवं बचाव हेतु मास्क वितरण अभियान के तहत आज गेट स्कूल एवं मेमोरियल महाविद्यालय में नगर मंत्री कुणाल सिंह के नेतृत्व में 1000 मास्क छात्रों के बीच वितरण किए। प्रदेश सह मंत्री आशिका सिंह ने बताया कि अभी सभी प्लस टू विद्यालय एवं महाविद्यालय में इंटरमीडिएट के परीक्षा फॉर्म एवं पंजीयन वितरण हो रहा है।जिसमें छात्रों की काफी भीड़ लग रहे हैं ऐसे में कई छात्र बिना मास्क के अलग-अलग जगहों से आ रहे हैं। ऐसे में संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। इसके लिए सतर्कता और बचाव बहुत जरूरी है। सभी छात्र मास्क लगाकर सोशल डिस्टेंस फिजिकल डिस्टेंस बनाकर कार्य करेंगे, तो हम सभी संक्रमण से बच पाएंगे।SFD जिला प्रमुख अभिषेक गुंजन ने कहा कि कोरोना का संक्रमण जिस तरह से बढ़ रहा है ऐसे में बचाव बहुत जरूरी है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद औरंगाबाद के टीम द्वारा सभी महाविद्यालय एवं प्लस टू स्कूल में छात्रों के बीच जाकर ऐसे छात्र जो बिना मास्क के आ रहे हैं उनके बीच मास्क का वितरण किया जा रहा है और उनके हाथों को सेनीटाइज किया जा रहा है। ऐसे यह अभियान लगातार हमारा जारी रहेगा। इस कार्यक्रम में सच्चिदानंद सिन्हा महाविद्यालय के कॉलेज मंत्री विश्वजीत कुमार  सिंह एवं दीपेंद्र कुमार अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।