नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जाप के छात्र नेताओं व कार्यकर्ताओ के द्वारा विरोध प्रदर्शन

 

मयंक कुमार 

बारूण(औरंगाबाद):- जाप छात्र नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में बारूण के मोहनगंज में जाप के छात्र नेताओं व कार्यकर्ताओ के द्वारा प्रदर्शन व नारेबाजी किया गया। जाप नेता व मजदूर संघ के नेता भोला यादव के नेतृत्व में छात्र नेताओं के गिरफ्तारी के विरोध में भोला यादव ने कहा कि पटना यूनिवर्सिटी के छात्र अध्यक्ष मनीष कुमार को लॉक डाउन के दौरान कोटा में फंसे छात्र/छात्राओं को घर लाने को लेकर सरकार से पूर्व में ही मांग की गयी थी। जिसके एवज में उनकी गिरफ्तारी कर ली गयी। वही उन्हें रिहा कराने को लेकर जाप के छात्र प्रदेश अध्यक्ष विशाल कुमार और शौकत अली के नेतृत्व के पूर्व में हुए गिरफ्तार मनीष कुमार को रिहा करने को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था कि शनिवार को प्रदर्शन कर रहे छात्र नेताओं को भी पटना में गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे लेकर शनिवार को ही बारूण में छात्र व कार्यकर्ता नेताओ के द्वारा वर्तमान राज्य सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन व नारे बाज़ी की गयी। साथ ही कहा कि यदि छात्र नेताओं को नही छोड़ा गया तो जाप के सभी छात्र संगठन और अन्य जाप के नेताओ के द्वारा बड़े पैमाने पर आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस प्रदर्शन के दौरान जिला उपाध्यक्ष श्रीकांत कुमार,प्रखंड अध्यक्ष भोला कुमार,दीपक कुमार,सत्यम कुमार,सुजीत कुमार,गौतम कुमार,अमन कुमार,प्रियांशु कुमार,तेजप्रताप यादव,संजय शर्मा,जयप्रकाश पासवान,प्रिंस कुमार के साथ अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।