गौतम शर्मा
डेहरी/रोहतास देश के सबसे व्यस्तम ग्रैंड कॉर्ड रेल खंड पर कोरोना के इस दौर में चलने वाली स्पेशल सात ट्रेनों की परिचालन पश्चिम बंगाल में 8 अगस्त को होने वाली पूर्ण लॉकडाउन के कारण रेल प्रशासन ने रद्द कर दिया है।
डेहरी स्टेशन प्रबंधक राजीव कमल ने बताया कि पश्चिम बंगाल में 8 अगस्त को होने वाले पूर्ण लॉकडाउन के कारण सासाराम - डेहरी - गया रेल खंड पर चलने वाली सात स्पेशल ट्रेनों को रेल प्रशासन ने रद्द कर दिया है। जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है उनमें नई दिल्ली से 7 अगस्त को खुलने वाली ट्रेन संख्या 02302 नई दिल्ली - हाबडा स्पेशल, हाबडा से 8 अगस्त को खुलने वाली ट्रेन संख्या 02301 हाबडा - नई दिल्ली स्पेशल, जोधपुर से 6 अगस्त को खुलने वाली ट्रेन संख्या 02308 जोधपुर - हाबडा स्पेशल, हाबडा से 8 अगस्त को खुलने वाली ट्रेन संख्या 02307 हाबडा - जोधपुर स्पेशल, नई दिल्ली से 7 अगस्त को खुलने वाली ट्रेन संख्या 02382 नई दिल्ली - हाबडा स्पेशल, कोलकाता से 8 अगस्त को खुलने वाली ट्रेन संख्या 02357 कोलकाता - अमृतसर स्पेशल एवं अमृतसर से 10 अगस्त को खुलने वाली ट्रेन संख्या 02358 अमृतसर - कोलकाता स्पेशल ट्रेन शामिल है।
