मयंक कुमार
बारूण(औरंगाबाद):- लॉकडाउन को प्रभावी तरीके से लागू करवाने के उद्देश्य से प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने बुधवार को बारूण व आसपास के क्षेत्रों में दौरा कर सख्ती बरतते हुए कई दिशा निर्देश दिए। इस दौरान बिना मास्क के घूमते पाए जाने पर कई लोगों का चालान भी काटा गया।जिसमे प्रखंड विकास पदाधिकारी आशुतोष कुमार, अंचलाधिकारी बसंत कुमार राय और प्रभारी थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद अपने दल बल के साथ बारूण बाज़ार का भ्रमण किया। इस दौरान लोगो से कोरोना जांच कराने के लिए भी अपील किया गया। बीडीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि बारूण बाजार, केशव मार्केट, सिरिस बाजार आदि विभिन्न जगहों पर लॉक डाउन के नियमो को सख्ती से पालन कराने को लेकर और माश्क नही पहनने वाले से जुर्माना वसूला गया। दुकानदारों से यह भी कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर कोरोना की जांच करवाएं। यदि कोरोना की जांच किये वगैर दुकान खुला पाया गया तो करवाई की जाएगी। वही जो भी लॉक डाउन के नियमो की अनदेखी करेंगे उनपर भी विधि सम्मत करवाई की जाएगी।
