मयंक कुमार
बारूण(औरंगाबाद):- अवैध तरीके से बालू खनन और परिवहन को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा लगातार कार्यवाई की जा रही है। जिसे रोकने को लेकर विभिन्न उपाय किए गए। जिसमें बारूण- नवीनगर सड़क पर चेक पोस्ट, बारूण -दाउदनगर सड़क पर बैरिकेडिंग के साथ-साथ पटना कैनाल नहर से सटे सड़कों पर बैरिकेडिंग एवं अन्य ऐसे कई उपाय किए गए हैं। फिर भी किसी तरह सोन नदी से बालू खनन चोरी-छिपे माफिया कर ही ले रहे हैं। वही पूर्व से लगे बैरिकेडिंग किसी कारणवश क्षतिग्रस्त हो गए थे। जिसे जिला पदाधिकारी के निर्देश पर मरम्मती मंगलवार को किया गया। जिसका निरीक्षण एसडीएम डा. प्रदीप कुमार,जिला खनन पदाधिकारी मुकेश कुमार,अभियान एएसएपी राजेश कुमार,एसडीपीओ अनूप कुमार ने निरीक्षण किया। वही जिला खनन पदाधिकारी,मुफ्फसिल पुलिस निरीक्षक एके साहा,सीओ बसंत कुमार राय और प्रभारी थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद के देख रेख में बारूण के दो जगहों पर बैरिकेडिंग मरम्मत कर लगाए गए। जिला खनन पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि बारूण नवीनगर सड़क व नेशनल हाइवे को जोड़ने वाली पटना कैनाल नहर से सट्टे लिंक रोड में दो जगहों पर बैरिकेडिंग क्षति ग्रस्त हो गया था। जिसे मरम्मत कर पुनः लगाया गया। साथ ही कहा कि अवैध बालू खनन को लेकर जल्द ही बड़े स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।
